UPSC IFS Final Result 2020: यूपीएससी आईएफएस परीक्षा 2020 फाइनल रिजल्ट जारी, सूरज बेन बनें ऑल इंडिया टॉपर, ये रहे शीर्ष 10 में
UPSC IFS 2020 Final Selection List Result Declared: साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण राउंड इस साल अक्तूबर के महीने में आयोजित किए गए थे। इनके आधार पर IFS अधिकारी के रूप में नियुक्ति के लिए कुल 89 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। टॉप 10 अभ्यर्थियों के नाम और चयन सूची का सीधा लिंक यहां उपलब्ध कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC IFS Final Result 2020 Selection List: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार, 29 अक्तूबर, 2021 को भारतीय वन सेवा परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम और 89 पदों के लिए चयन सूची की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार UPSC IFS मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के दौर में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम upsconline.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। सूरज बेन केआर ने UPSC IFS परीक्षा 2020 में पहली रैंक हासिल की है।
यूपीएससी ने 28 फरवरी और 2 से 7 मार्च, 2021 को भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2020 आयोजित की थी। यूपीएससी आईएफएस मेन्स 2020 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया गया था। साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण राउंड इस साल अक्तूबर के महीने में आयोजित किए गए थे। इनके आधार पर IFS अधिकारी के रूप में नियुक्ति के लिए कुल 89 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से इनके मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं।
यूपीएससी आईएफएस 2020 के टॉप-10
- 1303818 सूरज बेन केआर
- 1210900 गोबिल्ला विद्याधारी
- 0848230 पलुवई विष्णु वर्धन रेड्डी
- 1010526 केएवीएस प्रसाद रेड्डी
- 1134380 कल्पेश कुमार शर्मा
- 6619422 जोंग पवनकुमार अप्पासाहेब
- 0319662 गुरहर्ष सिंह
- 6905519 गौरव जैन
- 0419917 श्रेयस श्रीवास्तव
- 5607027 दिव्या एन
UPSC IFS Result 2020: मेरिट लिस्ट के लिए यहां क्लिक करें।
यूपीएससी ने हेल्पलाइन शुरू की
"संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा हॉल भवन के पास एक 'हेल्पलाइन काउंटर' है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा / भर्ती के संबंध में कोई भी जानकारी / स्पष्टीकरण कार्य दिवसों पर सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबर 011-23385271 और 01-23381125 पर इस काउंटर से प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम यूपीएससी की वेबसाइट यानी www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों की मार्कशीट परिणाम की घोषणा की तारीख से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने की संभावना है।
यूपीएससी आईएफएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021 भी जारी
इसके अलावा, UPSC ने IFS प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021 भी घोषित किया है। UPSC IFS 2021 की प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे upsc.gov.in पर ऑनलाइन योग्य उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने IFS प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। UPSC IFS 2021 की मुख्य परीक्षा 27 फरवरी से 08 मार्च, 2022 तक आयोजित होने वाली है। योग्य उम्मीदवारों को UPSC IFS Mains 2021 के लिए पंजीकरण करने के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) जमा करना होगा।
UPSC IFS प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021 देखने के लिए यहां क्लिक करें।
यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021 भी घोषित
UPSC ने सिविल सेवा (IAS) प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम 2021 भी घोषित किया है। जो उम्मीदवार UPSC CSE प्रीलिम्स 2021 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम upsc.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों की सूची की जांच करने के लिए एक सीधा लिंक नीचे दिया गया है। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा 2021 में शामिल होना होगा। यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 7, 8, 9, 15, 16 जनवरी 2022 को करेगा।
UPSC IAS प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021 देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Union Public Service Commission has declared the result of Civil Services Preliminary Examination 2021 pic.twitter.com/vVRfSs0ga4
— ANI (@ANI) October 29, 2021
कमेंट
कमेंट X