फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UPSC Notification 2020: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

Wed, 12 Feb 2020 05:23 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 12 Feb 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services Notification 2020 IAS IPS exam date and UPSC 2020 exam calendar
यूपीएससी सिविल सेवा अधिसूचना 2020 - फोटो : file photo

UPSC civil service exam notification 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC - Union Puclic Service Commission) ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 (Civil Services Exam 2020) की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार, 12 फरवरी 2020 को तय तारीख पर यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। यूपीएससी ने कुछ समय पहले कैलेंडर भी जारी किया था। इस कैलेंडर में साल 2020 में यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं की भी जानकारी दी गई है। यहां हम आपको वो कैलेंडर भी दे रहे हैं। साथ ही यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 के नोटिफिकेशन का लिंक भी दिया जा रहा है। बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

UPSC Civil Services Notification 2020 IAS IPS exam date and UPSC 2020 exam calendar
UPSC Civil Services Result

कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए अधिसूचना (UPSC Civil Service Prelims Exam Notification 2020) बुधवार, 12 फरवरी 2020 को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है। अधिसूचना का लिंक आपको इस खबर में भी आगे दिया जा रहा है। इसके जरिए आप आसानी से परीक्षा की पूरी जानकारी ले सकते हैं।

UPSC Civil Services Notification 2020 IAS IPS exam date and UPSC 2020 exam calendar
upsc

यूपीएससी कैलेंडर 2020 के अनुसार, इस साल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए उम्मीदवार 3 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, परीक्षा का आयोजन 31 मई 2020 को किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए फिर मुख्य परीक्षा 18 सितंबर 2020 को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC Civil Services Notification 2020 IAS IPS exam date and UPSC 2020 exam calendar
कैलेंडर - फोटो : Pixabay

UPSC Exam Calendar 2020

परीक्षा का नाम  नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि आवेदन की अंतिम तिथि
एनडीए और एनए परीक्षा (I), 2020  8 जनवरी, 2020 28 जनवरी, 2020
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 12 फरवरी, 2020 03 मार्च, 2020
भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020  12 फरवरी, 2020 03 मार्च, 2020
आईईएस / आईएसएस परीक्षा, 2020  25 मार्च, 2020  13 अप्रैल, 2020
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2020 08 अप्रैल, 2020  28 अप्रैल, 2020
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा, 2020 22 अप्रैल, 2020  12 मई, 2020
एनडीए और एनए परीक्षा (II), 2020  10 जून, 2020 30 जून, 2020
सीडीएस परीक्षा (II), 2020 05 अगस्त, 2020 25 अगस्त, 2020
एसओ / स्टेनो (GD-B / GD-I) LDCE 16 सितंबर, 2020 06 अक्तूबर, 2020


ये भी पढ़ें- IPS जसलीन ने बताए UPSC परीक्षा में सफल होने के ये 12 मंत्र
विज्ञापन
UPSC Civil Services Notification 2020 IAS IPS exam date and UPSC 2020 exam calendar
upsc

बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) में जाने का मौका मिलता है। यह परीक्षा तीन चरणों में होती है। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा चरण मुख्य परीक्षा और तीसरा व आखिरी चरण साक्षात्कार होता है।

UPSC Civil Services 2020 Exam Notification देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

UPSC Civil Services 2020 Exam के लिए आवदेन करने के लिए यहां क्लिक करें।


ये भी पढ़ें : UPSC: सात सौ से ज्यादा पदों पर भर्तियां, आवेदन लिंक है यहां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed