फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP BEd Entrance Exam 2020: दो लाख सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आज से, देखें शेड्यूल

Wed, 12 Feb 2020 12:12 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 12 Feb 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
up bed entrance exam 2020 application form, exam date detalis for Uttar Pradesh B Ed admission
यूपी बीएड प्रवेश 2020 - फोटो : LU

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 (UP B.Ed JEE 2020 - Joint Entrance Exam) के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार, 12 फरवरी 2020 से शुरू हो रही है। इस प्रवेश परीक्षा के संबंध में लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University - LU) ने पूरी जानकारी जारी कर दी है। ये जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। 



आगे की स्लाइड्स में हम आपको यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के संबंध में आवेदन के शेड्यूल से लेकर आवेदन करने की प्रक्रिया तक, पूरी जानकारी दे रहे हैं। साथ ही लखनऊ विवि द्वारा जारी इनफॉर्मेशन ब्रोशर का लिंक भी दे रहे हैं।

Trending Videos
up bed entrance exam 2020 application form, exam date detalis for Uttar Pradesh B Ed admission
file photo

दो लाख सीटें

  • लखनऊ विवि की बीएड प्रदेश समन्वयक प्रो. अमिता कनौजिया के अनुसार, 'लखनऊ विवि को छठी बार बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस परीक्षा के जरिए प्रदेश के सैकड़ों कॉलेजों में करीब दो लाख बीएड की सीटों पर दाखिला लिया जाएगा।'
  • उन्होंने बताया कि पिछले साल इस परीक्षा के लिए करीब 6 लाख 70 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
up bed entrance exam 2020 application form, exam date detalis for Uttar Pradesh B Ed admission

EWS के लिए भी आरक्षण

विवि द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS catagory) के छात्रों के लिए दस फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी। सरकार के नियमों के अनुसार इन सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। कहा गया है कि जरूरत के अनुसार, सरकार द्वारा बीएड की सीटें बढ़ाई भी जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
up bed entrance exam 2020 application form, exam date detalis for Uttar Pradesh B Ed admission
कैलेंडर - फोटो : Pixabay

B.Ed Admission 2020 का शेड्यूल

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख - 12 फरवरी 2020 शाम 4 बजे से
  • ऑनलाइन आवेदन खत्म होने की तारीख - 6 मार्च 2020
  • विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तारीख - 11 मार्च 2020
  • प्रवेश परीक्षा की संभावित तारीख - 8 अप्रैल 2020
  • प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा की संभावित तारीख - 11 मई 2020
  • ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होने की संभावित तारीख - 1 जून 2020
  • शैक्षणिक सत्र शुरू होने की तारीख - 1 जुलाई 2020
  • सीधे प्रवेश और दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तारीख - 10 जुलाई 2020
विज्ञापन
up bed entrance exam 2020 application form, exam date detalis for Uttar Pradesh B Ed admission

आवेदन शुल्क

  • उत्तर प्रदेश के सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए - 1500 रुपये
  • अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए - 750 रुपये
  • अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए - 1500 रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed