फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

यूपी बोर्ड 2021: वायरल डेटशीट में दावा पांच जून से होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जानें पूरा सच

Mon, 17 May 2021 03:21 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 17 May 2021 03:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने भी पुष्टि की है कि वायरल डेटशीट फर्जी है। 

विज्ञापन
UP Board Exam 2021 fact check Viral Datesheet is misleading and fake, up board exam dates
यूपी बोर्ड डेटशीट - फोटो : Amar Ujala Graphics

सोशल मीडिया पर कक्षा 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक डेटशीट तेजी से वायरल हुई है और कई मीडिया संस्थानों के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर संबंधित खबरें भी प्रकाशित की गई हैं। डेटशीट कथित तौर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी की गई है। इसके अनुसार, पांच जून, 2021 से यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पांच जून, 2021 से शुरू होने का दावा किया गया है।


बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक डेटशीट का जारी होना और वायरल हो जाना सभी को चौंका रहा है। अमर उजाला ने इसकी खबर की सत्यता जानने की कोशिश की तो पड़ताल में यह भ्रामक पाई गई है।अमर उजाला की पड़ताल में पाया गया कि कुछ शरारती तत्वों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से पूर्व में 07 अप्रैल को जारी की गई डेटशीट से छेड़खानी की है।
पड़ताल में सामने आया कि पुरानी डेटशीट में एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से सिर्फ तारीखों को मई माह में प्रस्तावित तारीखों को बदलकर जून माह कर दिया गया है। जबकि परीक्षाओं का विषय क्रम और समय-सारिणी समान पाई गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने भी पुष्टि की है कि वायरल डेटशीट फर्जी है। 

UP Board Exam 2021 fact check Viral Datesheet is misleading and fake, up board exam dates
पड़ताल - फोटो : Amar Ujala

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए यूपी बोर्ड की 10वीं 12वीं बोर्ड और विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की परीक्षाओं को 15 मई तक तथा बोर्ड परीक्षाओं को 20 मई तक टाला गया था। फिलहाल, परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। पांच जून के नाम से वायरल हो रही इस डेटशीट का खंडन यूपी बोर्ड ने भी जारी किया है। यूपी बोर्ड की ओर से जारी नोटिस को यहां क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

UP Board Exam 2021 fact check Viral Datesheet is misleading and fake, up board exam dates
यूपी बोर्ड 2021 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित - फोटो : Amar Ujala Graphics

परीक्षाओं को लेकर मई में निर्णय किए जाने की बात कही गई थी। इसके साथ ही राज्य में 15 मई तक 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्णय भी किया गया था। इससे पहले राज्य में पंचायत चुनाव के कारण परीक्षाएं टाली गईं थीं। इस बार 56 लाख से अधिक विद्यार्थी उत्तर प्रदेश की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में परीक्षाएं टालीं जाने का निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार, 15 अप्रैल, 2021 को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Exam 2021 fact check Viral Datesheet is misleading and fake, up board exam dates
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala

हालांकि, बोर्ड के अधिकारी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की नई तिथियों को लेकर लगातार मंथन कर रहे हैं। जल्द ही इस बारे में आधिकारिक तौर पर अंतिम निर्णय किया जाएगा कि परीक्षाओं फिर टाला जाए या रद्द किया जाए अथवा परीक्षाओं को किस समय आयोजित किया जाए। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग कई विकल्पों पर काम कर रहा है। विभाग के अधिकारी जल्द ही अपना प्रस्ताव सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। वहीं, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का कहना है कि 20 मई के बाद बैठक कर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार निर्णय कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed