वैश्विक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच देशभर में एक बार फिर सीबीएसई की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने की मांग बढ़ती जा रही है। जबकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सत्र 2021 के लिए कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा महामारी के कारण पहले ही रद्द की जा चुकी है। देशभर में जोर पकड़ रही इम्तिहान रद्द करने की मांग के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सोमवार 17 मई, 2021 को विशेष बैठक करने जा रहे हैं। बैठक में 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर चर्चा की जाने की संभावना है।
CBSE Board Exam 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री की समीक्षा बैठक आज, 12वीं की परीक्षा पर भी होगा मंथन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 17 May 2021 01:39 PM IST
सार
- बैठक कोविड-19 की स्थिति, ऑनलाइन शिक्षा और नई शिक्षा नीति पर केंद्रित
- बैठक में 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर चर्चा की जाने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X