उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 (UP B.Ed JEE 2021 - Joint Entrance Exam) के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 फरवरी, 2021 से शुरू हो रही है। इस प्रवेश परीक्षा के संबंध में लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University - LU) ने पूरी जानकारी जारी कर दी है। ये जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। UP B.Ed ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन हर साल राज्य स्तरीय परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है। आगे की स्लाइड्स में हम आपको यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के संबंध में आवेदन के शेड्यूल से लेकर आवेदन करने की प्रक्रिया तक, पूरी जानकारी दे रहे हैं।
UP BEd JEE 2021: 18 फरवरी से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
B.Ed Admission 2021 का शेड्यूल
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख - 18 फरवरी, 2021
- ऑनलाइन आवेदन खत्म होने की तारीख - 15 मार्च, 2021
- विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तारीख - 16 से 22 मार्च, 2021 तक
- प्रवेश परीक्षा की संभावित तारीख - 19 मई, 2021
- प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा की संभावित तारीख - 20 से 25 जून, 2021
- ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होने की संभावित तारीख - 12 जुलाई, 2021
- शैक्षणिक सत्र शुरू होने की तारीख - 02 अगस्त, 2021
जरूरी योग्यताएं
आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होना अनिवार्य है। गणित या विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी ग्रेजुएशन में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त हों।
UP B.Ed JEE 2020: ऐसे करें आवेदन
- लखनऊ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- बीएड जेईई 2021 टैब पर क्लिक करें। यहां कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दी गई जगह में भरें। ईमेल से वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- सफल पंजीकरण के बादा आपको कंप्यूटर जनरेटेड 11 अंकों की संख्या (Registration Number) मिलेगी। इसे अपने पास सुरक्षित रख लें।
- पंजीकरण के बाद ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- शुल्क भुगतान के बाद 'सबमिट एप्लीकेशन फॉर्म' लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करें और सबमिट कर दें।
आवेदन शुल्क
- उत्तर प्रदेश के सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए - 1500 रुपये
- अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए - 750 रुपये
- अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए - 1500 रुपये
लखनऊ विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X