{"_id":"604c72581c44045aca1098ef","slug":"ugc-net-application-form-2021-correction-window-opens-at-ugcnet-nta-nic-in","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूजीसी नेट 2021: आवेदन में सुधार की विंडो खुली, 16 मार्च तक मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूजीसी नेट 2021: आवेदन में सुधार की विंडो खुली, 16 मार्च तक मौका
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
UGC NET 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन में सुधार की विंडो खोल दी है। एनटीए ने नेट 2021 परीक्षा के आवेदन में सुधार की विंडो शुक्रवार 12 मार्च से खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने नेट 2021 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन फॉर्म में सुधार की विंडो 16 मार्च तक के लिए खोली गई है। इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार का मौका नहीं मिलेगा। यूजीसी नेट के फॉर्म 2 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक भरे गए थे।
अभ्यर्थी ugcnet.nta.nic.in के जरिए आखिरी तारीख से पहले अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर लें। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं। हालांकि, करेक्शन विंडो के जरिए अभ्यर्थी कुछ ही सेक्शन को एडिट कर सकते हैं। यहां ध्यान रखें कि अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में सुधार की विंडो के जरिए सभी डिटेल को एडिट नहीं कर सकते हैं। यूजीसी नेट की परीक्षा 2 मई, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई को है। इससे पहले नेट की फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 मार्च रखी गई थी, जिसे बाद में आगे बढ़ाकर 9 मार्च कर दिया गया था। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 10 मार्च रखी गई थी।
3 of 3
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
यूजीसी- नेट का पहला पेपर 100 नंबर और दूसरा पेपर 200 नंबर का होता है। पहले प्रश्नपत्र में 50 और दूसरे प्रश्नपत्र में 100 अनिवार्य प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों पेपरों के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित होता है। हर प्रश्न के सही उत्तर पर अभ्यर्थी को दो नंबर मिलते हैं। अगर आप यूनिवर्सिटी में लेक्चरर बनने का सपना देख रहे हैं, तो नेट में सफलता हासिल करना आपके लिए बेहद जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X