{"_id":"604c64aa348be73cf675e4f7","slug":"aissee-final-answer-key-2021-released-at-aissee-nta-nic-in-check-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2021: उत्तर कुंजी जारी, जानिए कब आएगा रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2021: उत्तर कुंजी जारी, जानिए कब आएगा रिजल्ट
Sat, 13 Mar 2021 12:46 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
उत्तर कुंजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AISSEE Final Answer Key 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एनटीए ने शुक्रवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है और अब किसी भी वक्त रिजल्ट जारी किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019: 15.87 फीसदी छात्रों ने पास की परीक्षा
विज्ञापन
7 फरवरी को हुई थी एआईएसएसईई परीक्षा
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को हुई थी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई गई थी। इससे पहले एआईएसएसईई (AISSEE) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 5 मार्च को जारी हुई थी। इस उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 6 मार्च तक का वक्त दिया गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-नीट एक अगस्त को : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने किया मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तारीख का एलान
ऐसे डाउनलोड करें AISSEE फाइनल आंसर की 2021
-सबसे पहले एआईएसएसईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एआईएसएसईई की आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको फाइनल आंसर की का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपकी फाइनल आंसर की खुल जाएगी।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही AISSEE रिजल्ट 2021 जारी कर सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी होने की तारीख की पुष्टि नहीं हुई है।

कमेंट
कमेंट X