तमिलनाडु में बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं मई से शुरू होंगी। यहां बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मई से लेकर 21 मई तक होंगी। सूबे के सरकारी परीक्षा निदेशालय ने बुधवार को बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा की है। बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1.15 बजे तक होंगी। परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को 15 मिनट का वक्त प्रश्नपत्र को पढ़ने और अपने ब्यौरे को सत्यापित करने के लिए दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा।
तमिलनाडु: 3 मई से लेकर 21 मई तक होंगी बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं
इस साल सूबे में बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 8 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। यह पहली बार है जब बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं दो महीने देरी से हो रही हैं। दरअसल, वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से सभी राज्यों की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं इस साल देरी से हो रही हैं। आमतौर पर बोर्ड परीक्षाएं मार्च के पहले हफ्ते में शुरू हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें-Maharashtra Board Exams 2021: दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें
तमिलनाडु बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा 3 मई को भाषा के पेपर के साथ शुरू होगी और 21 मई को रसायन विज्ञान, अकाउंटेंसी और भूगोल के पेपर के साथ खत्म होगी। परीक्षा के चौथे और पांचवें दिनों के बीच अधिकतम पांच दिनों का अंतर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा तीन घंटे की होगी। छात्रों को 10:15 बजे से पेपर लिखना होगा। पिछले साल बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 7,99,717 छात्रों ने पंजीकरण किया था। बारहवीं कक्षा में 92.34 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का टाइम टेबल देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-केंद्रीय विद्यालयों में बढ़ी विद्यार्थियों की उपस्थिति, 67 फीसदी बारहवीं के छात्र ले रहे हैं कक्षाएं
कमेंट
कमेंट X