देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ी है। केंद्रीय विद्यालयों के फिर से खुलने के बाद फिजिकल कक्षाएं लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की उपस्थिति में बढ़ोतरी देखी गई है। दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से पिछले साल मार्च से ही बंद केंद्रीय विद्यालयों को जब चरणबद्ध रूप से फिर से खोला गया, तो धीरे-धीरे स्कूल आकर कक्षाएं लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। द मिनिस्ट्री ऑफ डेडिकेशन ने इसकी जानकारी दी है।
केंद्रीय विद्यालयों में बढ़ी विद्यार्थियों की उपस्थिति, 67 फीसदी बारहवीं के छात्र ले रहे हैं कक्षाएं
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X