फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UPSC Topper: चार बार फेल होके लक्ष्य छोड़ने चला था अक्षत, मां की सीख ने बनाया IPS; 17 दिन पढ़कर पाई 55वीं रैंक

Fri, 10 Mar 2023 05:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 10 Mar 2023 05:36 PM IST
सार

UPSC Topper: चार बार फेल होके लक्ष्य छोड़ने चला था अक्षत, मां की सीख ने बनाया IPS; 17 दिन पढ़कर पाई 55वीं रैंक 

विज्ञापन
Success Story of IPS Akshat Kaushal after failing 4 times cleared UPSC CSE in 17 days in 5th attempt
Akshat Kaushal, IPS Officer - फोटो : Social Media

Success Story of IPS Akshat Kaushal: हमने अब तक कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की सफलता की कहानियां सुनी हैं। लेकिन, ऐसे होनहारों के बारे में कम ही पढ़ा है जो कई बार विफल हुए लेकिन फिर एक न दिन सफलता की बुलंदियों को छूते हुए कुछ ऐसा कर गुजरते हैं कि लोगों के लिए मिसाल बन जाते हैं। एक ऐसे ही शख्स हैं आईपीएस अधिकारी अक्षत कौशल। 

Success Story of IPS Akshat Kaushal after failing 4 times cleared UPSC CSE in 17 days in 5th attempt
Akshat Kaushal IPS & Ankita Mishra IAS Officer - फोटो : Social Media

आईएएस अधिकारी अंकिता मिश्रा से शादी

अक्षत कौशल ने बताया कि चार बार फाइनल रिजल्ट में नाम नहीं आने पर उन्हें काफी निराशा हुई थी। वे मानने लगे थे कि शायद यह उनकी किस्मत में नहीं है लेकिन सिविल सेवा परीक्षा के पांचवें प्रयास में सफलता की नई कहानी गढ़ दी। पुलिस सेवा में शामिल होने और आईपीएस बनने के बाद, अक्षत ने आईएएस अधिकारी अंकिता मिश्रा से शादी की। उनकी लव स्टोरी और शादी के भी खूब चर्चे रहे। 

Success Story of IPS Akshat Kaushal after failing 4 times cleared UPSC CSE in 17 days in 5th attempt
Akshat Kaushal, IPS Officer - फोटो : Social Media

चार बार विफल रहे तो लोगों ने बनाया मजाक

अक्षत का कहना है कि उन्होंने ठान लिया था कि वह अफसर बनेंगे, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब लोग उनका मजाक उड़ाने लगे। हर दूसरा व्यक्ति यही पूछता था कि कुछ हो पाएगा? कुछ दोस्तों ने समझाया कि हार नहीं माननी चाहिए तो पांचवीं बार ट्राई करने की सोची और मां ने भी बेटे का हौंसला बढ़ाया। तब प्रीलिम्स में सिर्फ 16 दिन बचे थे। अक्षत ने 2017 के इन 16-17 दिनों में परीक्षा की तैयारी की और परीक्षा में 55वीं रैंक हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Success Story of IPS Akshat Kaushal after failing 4 times cleared UPSC CSE in 17 days in 5th attempt
Akshat Kaushal IPS & Ankita Mishra IAS Officer - फोटो : Social Media

दूसरों की गलतियों से सीखें और खुद बचें

अक्षत अब यूपीएससी की तैयारी कर रहे सभी युवाओं को सफलता के मंत्र भी देते हैं। उन्होंने ही सबसे पहले कहा था कि धैर्य रखें और खुद पर भरोसा रखें। अब ऐसे कई प्लेटफॉर्म हैं, जिनके जरिए आप यूपीएससी का सैंपल पेपर हल कर सकते हैं या जिस विषय में आपकी पकड़ नहीं है, उसकी कोचिंग कर सकते हैं। अक्षत कहते हैं कि सिविल सर्विस की तैयारी के लिए परीक्षा के पैटर्न को समझना जरूरी है। तैयारी के दौरान कई बार ऐसा लगता है कि यह विषय मुझे अच्छे से आता है, इसलिए इसे पढ़ना जरूरी नहीं, लेकिन ऐसा सोचना ही गलत है।

विज्ञापन
Success Story of IPS Akshat Kaushal after failing 4 times cleared UPSC CSE in 17 days in 5th attempt
Akshat Kaushal, IPS Officer - फोटो : Social Media

युवाओं के लिए अक्षत का सफलता मंत्र

अक्षत कहते हैं कि तैयारी के समय एक सही समूह का चयन करें, जो न केवल आपको सही सलाह देगा बल्कि आपकी गलतियों पर आपको आंकेगा भी। अगर आप किसी विषय को अपनी ताकत मानते हैं तो परीक्षा के दौरान उस पर ज्यादा भरोसा न करें। इस विषय से बाहर निकलते ही अपने से अधिक अनुभवी लोगों से इस बारे में बात करें। अपने दिल की सुनें और वही करें जो आप करना चाहते हैं। कई बार सफलता देर से मिलती है, लेकिन जब मिलती है तो छप्पर फाड़ के मिलती है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed