फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Female IPS Officers On Social Media: सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं ये महिला IPS अधिकारी, इनके बारे में जानिए

Wed, 08 Mar 2023 09:53 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 08 Mar 2023 09:53 AM IST
सार

Popular Women IPS Officers:  देश में कई महिला आईपीएस अफसर हैं, जो अपने कार्यों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कोई अपनी बहादुरी के लिए जानी जाती हैं, तो किसी की छवि ईमानदारी के लिए लोगों के बीच बनी होती है। 

विज्ञापन
Top 5 Most Beautiful Female Ips Officers Popular on Social Media  In India
Women IPS Officers Popular on Social Media - फोटो : C
Five Women IPS Officers Popular on Social Media: देश में कई महिला आईपीएस अफसर हैं, जो अपने कार्यों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कोई अपनी बहादुरी के लिए जानी जाती हैं, तो किसी की छवि ईमानदारी के लिए लोगों के बीच बनी होती है। किसी महिला ने अफसर बनने के लिए विषम परिस्थितियों का सामना किया तो किसी ने प्रशासनिक सेवा में आने के बाद समाज के विकास और सुधार के लिए कई कड़े एक्शन भी लिए हैं। इन्हीं महिला अधिकारियों के संघर्ष से सफलता की कहानी हर लड़की को आगे बढ़ने, सपने देखने और लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रेरित करती है। आज हम ऐसी ही पांच महिला आईपीएस अफसरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बदौलत सफलता हासिल की है। आइए शुरू करते हैं...
Top 5 Most Beautiful Female Ips Officers Popular on Social Media  In India
IPS Ilma Afroz - फोटो : social media

 इल्मा अफरोज (Ilma Afroz) 

आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज का बचपन काफी संघर्षों के बीच बीता है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक छोटे से कस्बे कुंदरकी में हुआ था। उन्होंने मुरादाबाद से ही स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई लिए दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेजे में दाखिला लिया और फिलॉसफी में स्नातक किया। इल्मा अफरोज को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्कॉलरशिप मिली और उन्होंने वहां से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इल्मा में एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास विदेश जाने के लिए पैसे नहीं थे। उन्होंने गांव के चौधरी दादा से पैसे उधार लिए थे। पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इल्मा अफरोज को न्यूयॉर्क में Financial Estate कंपनी में नौकरी का ऑफर मिला था,  लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। इल्मा ने साल 2017 में 217वीं रैंक के साथ 26 साल की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। उन्होंने सर्विस के लिए आईपीएस चुना। उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर में आईपीएस नियुक्त किया गया है। फिलहाल वह शिमला में SP SDRF के पद पर तैनात हैं.
 
Top 5 Most Beautiful Female Ips Officers Popular on Social Media  In India
IPS Pooja Yadav - फोटो : poojayadav_ips

आईपीएस पूजा यादव (IPS Pooja Yadav) 

हरियाणा की रहने वाली पूजा यादव का जीवन आईपीएस बनने से संघर्षों से भरा रहा है। उनका जन्म 20 सितंबर 1988 को हुआ था। पूजा यादव की गिनती देश की सबसे खूबसूरत प्रशासनिक अधिकारियों में की जाती है। वह 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस पूजा यादव ने शुरुआती पढ़ाई लिखाई हरियाणा से की है। उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी एंड फूड टेक्नोलॉजी में एमटेक की डिग्री हासिल की है। पूजा यादव ने यूपीएससी की परीक्षा के अपने पहले प्रयास में असफल होने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी थी। दोगुनी मेहनत के साथ दूसरे प्रयास में वह 174वीं रैंक हासिल करने में सफलता पाई थी। पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आईपीएस पूजा यादव गुजरात कैडर में ऑफिसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Most Beautiful Female Ips Officers Popular on Social Media  In India
IPS Success Story IPS Rachita Juyal - फोटो : social media

आईपीएस रचिता जुयाल (IPS Rachita Juyal)

उत्तराखंड में तैनात आईपीएस रचिता जुयाल (IPS Rachita Juyal) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लव स्टोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें वे बताती हैं कि उनके पिता भी पुलिस सेवा में रहे हैं। पिता की देखा-देखी उन्होंने भी पुलिस सेवा में आने का मन बनाया। साल 2015 में उन्होंने UPSC क्लियर किया और आईपीएस अधिकारी बन गईं। रचिता जुयाल को हाल ही में अल्मोड़ा जिले का एसएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
Top 5 Most Beautiful Female Ips Officers Popular on Social Media  In India
आईपीएस संगीता कालिया - फोटो : social media

संगीता कालिया (Sangeeta Kalia) 

आईपीएस अधिकारी  संगीता कालिया की गिनती बहादुर महिला अधिकारियों में की जाती है। वह मूलरूप से भिवानी जिले की रहने वाली हैं। संगीता ने अपनी पढ़ाई भिवानी से की है। अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद, संगीता ने एक सहायक प्रोफेसर के रूप में काम किया। साल 2005 में पहली बार उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी। साल 2009 में तीसरे प्रयास में वह पास हुईं। उनके पिता फतेहाबाद पुलिस में पेंटर थे। 2010 में वह एक IPS अधिकारी के रूप में हरियाणा पुलिस में शामिल हुईं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed