{"_id":"5b34a1e24f1c1b254d8b8d8b","slug":"success-story-of-inverter-man-of-india-kunwer-sachdeva","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2000 करोड़ की कंपनी खड़ी कर इस शख्स ने दुनिया में बजाया डंका, ऐसा बिजनेस प्लान पहले नहीं सुना होगा","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
2000 करोड़ की कंपनी खड़ी कर इस शख्स ने दुनिया में बजाया डंका, ऐसा बिजनेस प्लान पहले नहीं सुना होगा
Thu, 28 Jun 2018 03:58 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 28 Jun 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
कुंवर सचदेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सफलता की एक और सच्ची कहानी हाथ लगी है । ये कहानी है 'इनवर्टर मैन' की, जिनका नाम कुंवर सचदेव है । कुंवर अपने नाम की ही तरह सकारात्मक सोच और बुलंद हौसलों के भी कुंवर निकले । कुंवर आज 'Su-Kam' कंपनी के मालिक हैं । जिसका सालाना टर्नओवर 2000 करोड़ रुपए है । इतना बड़ा अंपायर खड़ा करने के पीछे कुंवर की कड़ी मेहनत है ।
2 of 10
कुंवर सचदेव
जानते हैं कैसे घर-घर जाकर पेन बेचने वाले लड़के ने 2000 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी । कुंवर का जन्म दिल्ली की एक पंजाबी परिवार में हुआ था । कुंवर अपने दो भाई और माता-पिता के साथ छोटे से घर में रहा करते थे । कुंवर के पिता भारतीय रेलवे में क्लर्क थे और मां हाउसवाइफ थीं । कुंवर ने प्राइमरी तक की पढ़ाई प्राइवेट स्कूल में की फिर पैसों की कमी के कारण उन्हें सरकारी स्कूल में डाल दिया गया ।
3 of 10
कुंवर सचदेव
12वीं पास करने के बाद कुंवर ने मेडिकल का एंट्रेस एग्जाम पास कर लिया लेकिन इंटर में उनके सिर्फ 49 फीसदी नंबर थे । इस वजह से उनका एडमिशन नहीं हो पाया । इसके बाद कुंवर ने फिर से 12वीं का एग्जाम दिया और इस बार अपने स्कूल में टॉप किया । लेकिन इस बार मेडिकल का एंट्रेंस एग्जाम पास नहीं कर पाए । इसके बाद कुंवर को इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिल गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
कुंवर सचदेव
कुंवर का इस कोर्स में कोई इंट्रेस्ट नहीं था । फिर भी वो लगे रहे । कॉलेज के दिनों से ही कुंवर को पढ़ने का शौक था । यही आदत बाद में उनके काम आई । पढ़ाई के साथ-साथ कुंवर अपने भाई के साथ घर-घर जाकर पेन बेचते थे । इससे वो परिवार की मदद कर पाते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद कुंवर ने एक केबल कम्युनिकेशन कंपनी के सेल्स डिपार्टमेंट में जॉब कर ली ।
विज्ञापन
5 of 10
कुंवर सचदेव
यहां काम करते हुए उन्हें एहसास हुआ कि भारत में बिजनेस करना एक अच्छा कमाई का जरिया साबित हो सकता है । यह बात 1988 की है । कुंवर ने जॉब छोड़ दी और दिल्ली में अपना केबल का बिजनेस शुरू किया । जिसका नाम उन्होंने 'Su-Kam Communication Systems' रखा। बिजनेस तो खुल गया था लेकिन कुंवर को मैन्युफैक्चर के बारे में कोई समझ नहीं थी । इसके चलते उन्होंने कुछ अच्छे इंजीनियर को अपने यहां काम दिया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X