फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शहर में 6 महीने रुकने पर मिलेंगे 40 लाख, घूमने के लिए मिल रही है जॉब

Thu, 28 Jun 2018 03:19 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
this company offers 40 lakhs salary for stay in a town and travelling

आज के इस डिजिटल समय में भी हर रोज अपने ऑफिस को 8 से 9 घंटे देने के बाद भी एक शख्स को अपने मन मुताबिक सैलरी नहीं मिलती। सिर्फ इतना ही नहीं लोगों के पास अपने परिवार और दोस्तों को देने के लिए टाइम भी नहीं होता। काम के बोझ के चलते कहीं घूम भी नहीं पाते। लेकिन अगर कोई आपको ऐसी जॉब दे जिसमें आपको सिर्फ घूमने के लिए सैलरी पैकेज मिले तो कैसा हो...अगर आप पैसे कमाने के साथ घूमना-फिरना भी चाहते हैं, तो आपके लिए एक जॉब है। इसमें आपको घूमने-फिरने और जगह का प्रोमोशन करने के लिए 40 लाख रुपये का पैकेज दिया जा रहा है।

this company offers 40 lakhs salary for stay in a town and travelling

आपको बता दें कि मैक्सिको के कैनकुन नामक जगह पर सिर्फ 6 महीने रहने के लिए एक टूरिस्ट वेबसाइट लोगों को 60000 डॉलर यानि 40 लाख रुपए कि जॉब दे रही है। इस जॉब के लिए नियुक्त किए गए लोगों को सिर्फ शहर का टूरिज्म प्रमोट करना होगा। इसके अलावा शहर के होटल्स, रेस्तरां और अलग-अलग ट्रेवलिंग साइट्स के बारे में अपना अनुभव भी लोगों को बताना होगा।

this company offers 40 lakhs salary for stay in a town and travelling

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सैलरी के अलावा शहर में रहने के दौरान होने वाले सारे खर्चे भी वेबसाइट ही उठाएगी। इस नौकरी की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए कोई भी एक्सपीरियंस नहीं चाहिए। इसके अलावा किसी डिग्री या क्वालिफिकेशन की जरूरत भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
this company offers 40 lakhs salary for stay in a town and travelling

इस नौकरी के लिए अप्लाई करने वालों को पहले कुछ खास कामों में खरा उतरना होगा। उन्हें कुछ टास्क जरूर पास करने होंगे। यह जॉब मार्च 2018 में शुरू हुई है और अगस्त 2018 तक चलेगी। सबसे पहले इस टास्क में 1 मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। इस वीडियो में आपकी अपनी खासियत और आप इस नौकरी को क्यों करना चाहते हैं ये बताना होगा। इसके बाद जनता की वोटिंग से 5 सबसे बेहतरीन वीडियो को चुना जाएगा।

विज्ञापन
this company offers 40 lakhs salary for stay in a town and travelling

इस स्टेज को पार करने के बाद इसके बाद एक इंटरव्यू के लिए आपको मेक्सिको बुलाया जाएगा। वेबसाइट के सीईओ के मुताबिक इस जॉब को शुरू करने का कारण इस जगह को दुनिया की सबसे बेहतरीन टूरिस्ट जगह बनाना है। वह चाहते हैं कि  पूरी दुनिया से लोग इस शहर की खूबसूरती को देखने आएं। ज्यादा सोचें मत, आज ही अप्लाई कर दें इस जॉब के लिए....

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed