फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ऑस्कर में छाया इंडिया का 'LION', जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी अहम बातें

Mon, 27 Feb 2017 03:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
Rags To Riches Success Story Of Oscar Nominated Film Lion Star Sunny Pawar
- फोटो : Getty Images
ऑस्कर 2017 में अगर किसी शख्स का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है तो वो है इंडिया का नन्हा लॉयन यानी सनी पवार। देव पटेल और निकोल किडमन के साथ हॉलीवुड फिल्म 'लॉयन' में काम करने वाले सनी, अपनी पहली ही फिल्म से काफी लोकप्रिय हो गए हैं।


उनकी एक्टिंग के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे मुंबई की झुग्गियों में से निकलकर यह बच्चा पहुंचा हॉलीवुड की गलियों में।
Rags To Riches Success Story Of Oscar Nominated Film Lion Star Sunny Pawar
सनी पवार मुंबई की झोपड़पट्टी में अपने मां-बाप और दो छोटे भाई-बहनों के साथ रहता है। स्लम की हालत ऐसी है कि कई लोग मोहल्ले में बना एक ही बाथरुम इस्तेमाल करते हैं। सनी को जब फिल्म ऑफर हुई तब वह केवल छह साल का बच्चा था।

स्लम में रहने वाले बच्चे किसी बड़े स्कूल में तो जा नहीं पाते, लिहाजा सनी कितना पढ़ा और किस स्कूल में पढ़ा, इसकी जानकारी जुटाना आसान नहीं था।
Rags To Riches Success Story Of Oscar Nominated Film Lion Star Sunny Pawar

जो बच्चा अंग्रेजी ने बोल पाता हो वो निकोल किडमेन के साथ इंगलिश फिल्म करे, अचंभा सा होता है ना। लेकिन सनी ने मेहनत की और साफ हिंदी बोलनी सीखी, रही बात अंग्रेजी की तो उसके साथ एक ट्रांसलेटर रखा गया जो हर जगह उसकी बात को अंग्रेजी में कहता है।

सनी उन दो हजार बच्चों में शामिल थे जिन्हें फिल्म के ऑडिशन के लिए चुना गया था। लेकिन सनी इस रोल के लिए फाइनल नहीं हुए थे।

सनी को ये रोल भी एक संयोग से मिला। जब फाइनल हुए बच्चे ने एन वक्त पर बैकआउट कर लिया तो निर्देशक का ध्यान सनी की तरफ गया औऱ सनी लाइमलाइट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rags To Riches Success Story Of Oscar Nominated Film Lion Star Sunny Pawar
फिल्म की रिलीज के बाद सनी की हर जगह वाहवाही हो रही है। इंडिया से लेकर अमेरिका में लोग उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। उनकी फिल्म को कई नामी अवॉर्ड शो में नॉमिनेट भी किया गया है और कई अवॉर्ड भी जीते ।
विज्ञापन
Rags To Riches Success Story Of Oscar Nominated Film Lion Star Sunny Pawar
सनी अपनी सफलता के सारा श्रेय अपने पिता को देते हैं। उनके पिता ने ही उन्हें फिल्म में काम करने के लिए प्रेरित किया और उनके साथ शूटिंग के वक्त मौजूद रहे।

'लॉयन' के बाद सनी एक और फिल्म में दिखाई देंगे जिसका नाम है 'लव सोनिया'। इस फिल्म में उनके साथ फ्रिडा पिंटो और डेमी मूर होंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed