फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मिलिए, UP की 'सुनीता विलियम्स' से, जो 'बस्ती' से निकलकर जाएगी अंतरिक्ष में

Wed, 07 Mar 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Mar 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
NASA Called Basti girl Anushri for training to visit on mars
Anushri - फोटो : अमर उजाला
मन में कुछ अलग कर गुजरने की तमन्ना हो तो नामुमकिन कुछ भी नहीं होता। हौसलों की राह पर चलते हुए आसमां चूमने का सपना भी आसानी से सच किया जा सकता है। इसे साबित कर दिखाया है बस्ती की बेटी अनुश्री (33) ने। कल्पना चावला को प्रेरणा मानने वाली अनुश्री को नासा ने एक अप्रैल से प्रशिक्षण के लिए बुलावा भेजा है। 
NASA Called Basti girl Anushri for training to visit on mars
अनुश्री - फोटो : अमर उजाला
बस्ती के गांधी नगर निवासी रेलवे के अधिकारी राकेश श्रीवास्तव व सुनीता की इकलौती बेटी कुशाग्र बुद्धि की है। जिससे परिवार ने उसे भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए प्रोत्साहित किया। वर्ष 2003 में लखनऊ में तैयारी के दौरान कल्पना चावला की अंतरिक्ष अभियान से लौटते समय मौत होने की घटना ने अनुश्री को झकझोर दिया। इसी बीच उसने सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए ली गई साइंस की पुस्तक में मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश के बारे में गंभीरता से पढ़ा।
NASA Called Basti girl Anushri for training to visit on mars
फाइल फो
 इसके बाद सिविल सर्विसेज से उसका मन उचट गया और यहीं उसके मन में मंगल ग्रह अभियान में शामिल होने का बीज रोपित हो गया। परास्नातक करने के दौरान अनुश्री ने लखनऊ में बायो एक्सिस डीएनई रिसर्च सेंटर से बायो टेक्नोलॉजी में शार्ट टर्म प्रोजेक्ट की ट्रेनिंग लेकर जीवन की दिशा मोड़ दिया। इसी बीच इंग्लैंड की एक निजी संस्था यूनिवर्सिटी आफ एसेक्स ने एमएससी का ऑफर दिया, जिसे अनुश्री ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
NASA Called Basti girl Anushri for training to visit on mars
nasa
 वहां पढ़ाई के दौरान अमेरिका की एक निजी कंपनी ने मंगल ग्रह अभियान के लिए यूटा के रेगिस्तान में प्रशिक्षण के लिए प्रस्ताव दिया। यहां भारत से अनुश्री के अलावा सात देशों के प्रशिक्षणार्थियों के साथ मंगल ग्रह के वातावरण में रहने का प्रशिक्षण दिया गया। अनुश्री बताती हैं कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें हैब से बाहर आने पर पंद्रह किलो का स्पेस सूट पहन कर काम कराया जाता था। दो माह नार्थ पोल यानी उत्तरी ध्रुव के करीब प्रशिक्षण दिया गया, जहां दो माह में कभी रात नहीं देखी। 
विज्ञापन
NASA Called Basti girl Anushri for training to visit on mars
nasa
यही नहीं इंग्लैंड में मंगल ग्रह से संबंधित वैज्ञानिक प्रयोग के लिए धरती के 1.1 किमी नीचे नमक की खदान में पंद्रह दिन का प्रशिक्षण मिला। अनुश्री ने कहा कि उनका जीवन अब मंगल ग्रह पर जीवन की खोज के लिए समर्पित है। एक अप्रैल से नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर, मेरी लैंडस्टेट अमेरिका में चार माह का प्रशिक्षण होगा। मिशन अंतरिक्ष यात्रा का सफर अभी लंबा है। फिर भी मंगल ग्रह के अभियान में खुद की भागीदारी को लेकर आश्वस्त हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed