{"_id":"589302834f1c1bc24ee81cfd","slug":"man-left-his-high-paying-job-for-natural-farming","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंक की मालदार नौकरी छोड़कर करने लगा खेती, कारण जान आ जाएंगे आंखों में आंसू","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
बैंक की मालदार नौकरी छोड़कर करने लगा खेती, कारण जान आ जाएंगे आंखों में आंसू
Fri, 03 Feb 2017 08:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Feb 2017 08:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक समय था जब हर कोई खेती-बाड़ी छोड़ कर के नौकरी करना चाहता था ताकि पैसे कमा सके। लेकिन अपनी नौ से पांच की नौकरी से ऊब चुके आजकल के युवा वापस अपनी जड़ों की तरफ लौट रहे हैं। कुछ अर्थपूर्ण करने की तलाश इन्हें खेती की तरफ ले आई है जिससे ये अपना और समाज का भला कर सकेंगे।
2 of 6
संकल्प शर्मा भी उन्हीं चुनिंदा लोगों में से हैं जिन्होंने अपनी सालों की नौकरी खेती के लिए छोड़ दी। आज वह खेतों में मेहनत कर रहे हैं और उसे अच्छी कमाई भी कर रहे हैं।
3 of 6
संकल्प पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं और एमबीए में भी उनके पास डिग्री है। संकल्प 10 साल से एक कंपनी में कार्यरत थे। अपनी नौकरी छोड़ कर खेती शुरू करना उनके लिए आसान नहीं था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। संकल्प कहते हैं कि जब सैलरी आनी बंद हो जाती है तो सबसे ज्यादा दिक्कत आती है। लेकिन अपने काम में जो खुशी मिलती है, उसी खुशी ने उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
संकल्प भोपाल के रहने वाले हैं और उनके परिवार के पास विदिशा में कुछ एकड़ जमीन थी। संकल्प ने उसी जमीन पर खेती करना शुरू किया। वह चाहते थे कि फसल बिना कीटनाशकों और केमिकल्स के उगाई जाए। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने खेती की कई बारिकियां भी सीखीं।
विज्ञापन
5 of 6
पौधे 98 प्रतिशत पोषक तत्व पानी, हवा और धूप से लेते हैं। इसी तकनीक से उन्होंने खेती शुरू की। आज संकल्प अपनी जमीन पर टमाटर, प्याज, लहसुन, अदरक और कई किस्म की दालें उगाते हैं। खेती के लिए वह रोजाना भोपाल से विदिशा का 140 किलोमीटर का सफर तय करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X