फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़की के चेहरे पर उगा पेड़, दुनिया में बस 10 लोगों को है ये खतरनाक बीमारी

Thu, 02 Feb 2017 03:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Feb 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
First Tree Woman Found In Bangladesh To Be Cure With The Dieases
- फोटो : The Sun
बांग्लादेश की एक बच्ची को दुनिया की पहली 'ट्री विमेन' कहा जा रहा है। 10 साल की शहाना खातुम के चहरे से कुछ ऐसा निकल रहा है जिसे देख कर लोगों में खाैफ है। हर कोई हैरान है कि इतनी छोटी बच्ची के चेहरे पर अचानक क्या हो गया।
First Tree Woman Found In Bangladesh To Be Cure With The Dieases
शहाना के चेहरे पर कुछ छोटे-मोटे नहीं बल्कि पेड़ों की टहनियों जैसा कुछ निकल रहा है। दुनिया में यह बीमारी मुश्किल से 10 लोगों को है और कहा जा रहा है कि अब तक यह केवल मर्दों को होती थी, लेकिन शहाना पहली लड़की हैं जो इस बीमारी से ग्रस्त हैं।
First Tree Woman Found In Bangladesh To Be Cure With The Dieases
डॉक्टरों का कहना है कि वह 'ट्री मैन सिंड्रोम' से पीड़ित हैं। यह नाम सबसे पहले इंडोनेशिया के डेडे कोसवारा को मिला था जो इस बीमारी से जूझने वाले पहले शख्स थे। कई ऑपरेशन होने के बावजूद उन्हें इस बीमारी से कभी छुटकारा नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
First Tree Woman Found In Bangladesh To Be Cure With The Dieases
यह एक अजीबोगरीब बीमारी है जिसमें शरीर में मोटी-मोटी गांठ बन जाती है और यह टहनियों का आकार ले लेती हैं। इसे देख कर लगता है कि इंसान के शरीर पर पेड़ की शाखाएं निकल रही हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव हाथों और पैरों पर पड़ता है। जो लोग इस बीमारी से जूझ रहे होते हैं उनके हाथों-पैरों का वजन भी कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
First Tree Woman Found In Bangladesh To Be Cure With The Dieases
शहाना का इलाज बांग्लादेश की राजधानी ढाका में चल रहा है। उनके पिता को उम्मीद है कि ऑपरेशन के बाद शहाना ठीक हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed