फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

हरियाणा के 8 खिलाड़ी, जिन्होंने CWG 2018 में देश को गोल्ड दिलाकर रचा इतिहास

Sun, 22 Apr 2018 04:06 PM IST
खुशबू गोयल/अमर उजाला, चंडीगढ़
खुशबू गोयल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Apr 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
CWG 2018, haryana players who won gold medal in gold coast commonwealth games 2018
गोल्ड कॉस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स
जानिए, हरियाणा के उन होनहार खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचे।
CWG 2018, haryana players who won gold medal in gold coast commonwealth games 2018
पहलवान विनेश फोगाट
पहलवान विनेश फोगाट
पिता का मर्डर हुआ था, रियो ओलंपिक में ऐसी चोटी लगी कि बिस्तर पर रही, पर बहादुर बेटी का जज्बा कम नहीं हुआ और गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। भिवानी के बलाली गांव निवासी महावीर फोगाट की भतीजी और गीता फोगाट की चचेरी बहन विनेश फोगाट ने 21वें कॉमनवेलथ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। विनेश ने 50 किलोग्राम की कैटेगरी में देश के लिए गोल्ड जीता। रियो ओलंपिक में चोट लगने के बाद विनेश फोगाट काफी समय पर बिस्तर पर रहीं, डॉक्टर ने खेल छोड़ने को कह दिया था, पर इस बहादुर बेटी ने हिम्मत नहीं छोड़ी और फिर से अखाड़े में उतरी। नतीजा आज सभी के सामने है, कॉमनलवेल्थ में विनेश ने कनाडा की जेसिका मैक्डोनाल्ड को 13-3 से मात देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
CWG 2018, haryana players who won gold medal in gold coast commonwealth games 2018
शूटर मनु भाकेर
शूटर मनु भाकेर
पिता ने नौकरी छोड़ दी, खुद की जान भी दांव पर लगी थी, पर हिम्मत नहीं छोड़ी और बन गई 'गोल्डन गर्ल'। हरियाणा के झज्जर की 16 साल की इंटरनेशनल शूटर मनु भाकर ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को शूटिंग में गोल्ड मेडल दिलाया। इस उपलब्धि के साथ पिछले दो महीने में यह उनका सातवां गोल्ड मेडल है। मनु ने 240.9 अंक के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड भी बनाया। हरियाणा के झज्जर की मनु ने स्वर्ण पदक तक के अपने सफर में दो रिकॉर्ड ध्वस्त किए। पहली बार इन खेलों में भाग ले रही मनु ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में हमवतन और पूर्व नंबर एक निशानेबाज हीना को पछाड़कर इन खेलों का अपना पहला पीला तमगा जीतकर इन्हें यादगार बना दिया। इससे पहले मनु ने क्वालिफिकेशन में भी 386 का स्कोर कर रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
CWG 2018, haryana players who won gold medal in gold coast commonwealth games 2018
अनीश भानवाला
शूटर अनीश भनवाला
पिता ने उधार लिया, शहर तक छोड़ दिया और अब बेटे ने 15 साल की उम्र में सिर फक्र से ऊंचा कर दिया। 26 सितंबर 2002 को हरियाणा के सोनीपत जिले के कसांदी गांव के अनीश भानवाला ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। अनीश ने फाइनल में कुल 30 अंक हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीता। अनीश ने पहली बार गेम्स में हिस्सा लिया और सफलता हासिल की। वहीं, अनीश ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदार्पण करते ही दो नए रिकॉर्ड भी कायम कर दिए। एक, अनीश ने 2014 में ग्लाग्सो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में आस्ट्रेलिया के डेविड चापमान की ओर से बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दूसरा, अनीश सबसे कम उम्र में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मनु भाकर का रिकॉर्ड तोड़ा। मनु ने इन्हीं गेम्स में 16 की उम्र में गोल्ड जीतने का कारनामा किया था।
विज्ञापन
CWG 2018, haryana players who won gold medal in gold coast commonwealth games 2018
sushil kumar - फोटो : pti
पहलवान सुशील कुमार
दो ओलम्पिक मुकाबलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी सुशील कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भी झंडा गाड़ दिया है। 74 किलोग्राम फ्री स्टाइल रैसलिंग में सुशील ने बोथा जोहानेस को महज एक मिनट में ही धूल चटा दी। सुशील खेल के पहले सेकेंड से ही दक्षिण अफ्रीकी पहलवान पर हावी दिख रहे थे। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में बोथा को जमीन पर ला दिया। इससे सुशील को चार प्वाइंट मिले। इसके बाद भी सुशील नहीं रुके और उन्होंने फिर दो और प्वाइंट बटोर लिए। इसके बाद बोथा के पास संभलने का मौका ही नहीं बचा। सुशील ने एक और दांव मारकर अपनी लीड 10-0 कर ली और गोल्ड मेडल जीत लिया। सुशील ने इसी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी गोल्ड की हैट्रिक भी पूरी कर ली है। सुशील 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक, 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed