{"_id":"5b31e62a4f1c1b53268b8016","slug":"chandigarh-kathak-dancer-shruti-gupta-performance-on-highest-peaks-in-leh-ladakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जहां सांस लेना मुश्किल, वहां इस बहादुर बेटी ने कर दिखाया वो काम...जानकर चढ़ जाएगी ठंड","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
जहां सांस लेना मुश्किल, वहां इस बहादुर बेटी ने कर दिखाया वो काम...जानकर चढ़ जाएगी ठंड
Wed, 27 Jun 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जहां सांस लेना भी मुश्किल होता है, वहां इस बहादुर बेटी ने वो कारनामा कर दिखाया, जानकर हैरान रह जाएंगे। मिलिए गजब का हौंसला रखने वाली इस लड़की से।
2 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
बात हो रही है, इंटरनेशनल कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता की, जिन्होंने तीसरी बार वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम किया है। श्रुति ने मनाली से लेह तक के रास्ते में पड़ने वाली पांच ऊंची चोटियों, जहां पर सांस लेना भी मुश्किल होता है, वहां 7 से 10 मिनट तक कत्थक नृत्य कर लोगों को जल व वायु संरक्षण का संदेश दिया है।
3 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
श्रुति की इस उपलब्धि को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड और बेस्ट आफ इंडिया वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है। इससे पहले श्रुति अक्तूबर 2015 और अक्तूबर 2016 में भी वर्ल्ड रिकार्ड बना चुकी हैं। श्रुति ने अमर उजाला को बताया कि सेव नेचर एंड सेलिब्रेट नेचर थीम के तहत उन्होंने यह परफॉर्मेंस दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
श्रुति ने 16 जून को 2018 मनाली से लेह तक के रास्ते में रोहतांग पास, बारालाचा पास, नकीला पास, लाचुंगला पास और तांगलंगला पास में से हर एक पर 7 से 10 मिनट तक कत्थक नृत्य पेश किया। इन सभी ऊंची चोटियों पर सांस लेना मुश्किल था।
विज्ञापन
5 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
श्रुति ने बताया कि जिस दिन उन्होंने यह रिकार्ड बनाया, उस दिन हवा काफी तेज थी और ठंड भी थी। तेज हवा के कारण उनकी आंखें व कान सूज गए थे, लेकिन उन्होंने दृढ़ निश्चय कर रखा था कि परफॉर्म करके लोगों को जल संरक्षण और वायु संरक्षण का संदेश देना है। इसमें पति ने पूरा सहयोग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X