{"_id":"5b1e108c4f1c1b614d8b5bdb","slug":"chandigarh-jee-advanced-topper-pranav-goyal-marksheet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"JEE एडवांस के टॉपर प्रणव गोयल की मार्कशीट 'अनमोल', देखना नहीं चाहेंगे क्या?","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
JEE एडवांस के टॉपर प्रणव गोयल की मार्कशीट 'अनमोल', देखना नहीं चाहेंगे क्या?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
टॉपर प्रणव गोयल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई टॉपर की मार्कशीट देखी, यूपीएससी टॉपर की मार्कशीट देखी। अब जरा जेईई एडवांस टॉपर की मार्कशीट भी देख लीजिए। प्रणव ने 360 अंकों में से 337 अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा परिणाम में कुल 16062 लड़कों और 2076 लड़कियों ने क्वालीफाई किया है। जबकि क्वालिफाई करने वालों में सामान्य श्रेणी के 8794, ओबीसी के 3140, एससी के 4709 और एसटी के 1495 छात्र शामिल हैं।
प्रणव गोयल
जेईई एडवांस में प्रणव का स्कोर
विषय हासिल अंक कुल अंक
फिजिक्स 107 120
केमेस्ट्री 114 120
मैथ्स 106 120
विषय हासिल अंक कुल अंक
फिजिक्स 107 120
केमेस्ट्री 114 120
मैथ्स 106 120
टॉपर प्रणव गोयल
प्रणव गोयल एक सफल बिजनेसमैन बनना चाहते हैं
अमर उजाला से खास बातचीत में प्रणव ने बताया कि वह आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेंगे। यहां से इंजीनियरिंग करने के बाद वह दो साल जॉब करेंगे फिर एमबीए करने के बाद अपना बिजनेस शुरू करेंगे क्योंकि वह एक सफल एंटरप्रेन्योर बनना चाहते हैं। भवन विद्यालय पंचकूला से बारहवीं की परीक्षा पास करने वाले प्रणव गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
अमर उजाला से खास बातचीत में प्रणव ने बताया कि वह आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेंगे। यहां से इंजीनियरिंग करने के बाद वह दो साल जॉब करेंगे फिर एमबीए करने के बाद अपना बिजनेस शुरू करेंगे क्योंकि वह एक सफल एंटरप्रेन्योर बनना चाहते हैं। भवन विद्यालय पंचकूला से बारहवीं की परीक्षा पास करने वाले प्रणव गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉपर प्रणव गोयल
प्रणव के पिता पंकज गोयल और मां ममता गोयल दोनों बिजनेस करते हैं और उनकी अपनी फार्मा कंपनी है। माता-पिता का कहना है कि वह प्रणव की सफलता से बेहद खुश हैं और उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-40 से दसवीं और भवन विद्यालय पंचकूला से बारहवीं करने वाले प्रणव ने दसवीं में 10 सीजीपीए जबकि बारहवीं में 97.2 परसेंट के साथ साइंस स्ट्रीम में ट्राइसिटी टॉप किया था।
विज्ञापन
टॉपर प्रणव गोयल
प्रणव के माता-पिता ने बताया कि चौथी क्लास से प्रणव का क्लास में टॉप करने का रिकार्ड कायम है। जेईई एडवांस देने से पहले जेईई मेन का रिजल्ट आया था, जिसमें उन्होंने 360 में से 350 स्कोर किए थे और देशभर में चौथी रैंक हासिल की थी। पिछले तीन सालों में प्रणव गोयल ने कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में पाई सफलता हासिल की।
कमेंट
कमेंट X