फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

12th नॉन मेडिकल की इस टॉपर ने खोला राज और बताया कैसे रचा इतिहास, जानिए

Sun, 20 May 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 20 May 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, haryana board 12th non-medical topper hina interview
12वीं नॉन मेडिकल की टॉपर
12वीं में नॉन मेडिकल की टॉपर हिना ने बताया कि कैसे उन्होंने स्टडी की और रच दिया इतिहास। जानिए, बड़े काम आएंगे टिप्स।
chandigarh, haryana board 12th non-medical topper hina interview
नॉन मेडिकल की टॉपर
हिसार में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटेल नगर की रहने वाली हीना ने बिना कोचिंग लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में पहला स्थान हासिल किया है। नॉन मेडिकल साइंस की स्टूडेंट हीना कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना  चाहती हैं। पटेल नगर में फोटोग्राफी की दुकान चलाने वाले प्रेम कुमार की बेटी हीना ने सरकारी स्कूलों का रुतबा बढ़ाया है। परिवार चलाने के लिए हीना की माता पूजा कपड़े सिलाई का काम करती है।
chandigarh, haryana board 12th non-medical topper hina interview
नॉन मेडिकल की टॉपर
हीना ने नॉन मेडिकल साइंस में 500 में से 491 अंक प्राप्त किए हैं। अमर उजाला से बातचीत में हीना ने बताया कि परिवार वाले पढ़ाई में काफी मदद करते थे। जरूरत के अनुसार किताबें उपलब्ध कराते थे। हीना ने बताया कि उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली। हीना ने कहा कि वह स्कूल से घर जाने के बाद औसतन 5 से 7 घंटे पढ़ती थी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, haryana board 12th non-medical topper hina interview
exam paper
फिजिक्स टीचर विजय कुमार ने कहा कि हम जो होमवर्क देते थे, हीना उससे ज्यादा काम करके लाती थी। मैथ टीचर सीमा विज ने बताया कि हीना सवाल को रटने की बजाय तर्क-वितर्क के साथ समझती है। केमिस्ट्री टीचर नीलम और हिंदी टीचर्स सुनीता पूनिया ने बताया कि पढ़ाई के अलावा क्विज में भी हीना राज्य स्तर पर प्रथम आ चुकी है। छात्रा हीना ने बताया कि वह कंप्यूटर इंजीनियरिंग करना चाहती है।
विज्ञापन
chandigarh, haryana board 12th non-medical topper hina interview
exam
दसवीं की परीक्षा में भी 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे
हीना दसवीं की परीक्षा में भी टॉप पांच में रही थी। इसमें हीना ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। स्कूल प्राचार्या आशा भ्याणा ने बताया कि पिछले साल हमारे स्कूल का रिजल्ट बेहद खराब आया था। इस कारण सभी शिक्षक काफी बुरा महसूस कर रहे थे। इस बार हीना ने पूरे स्कूल ही नहीं पूरे प्रदेश में अपना नाम गर्व से ऊंचा कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed