पिता ने उधार लिया, शहर तक छोड़ दिया और अब बेटे ने 15 साल की उम्र में सिर फक्र से ऊंचा कर दिया। अनीश भानवाल ने ऐसे रचा इतिहास।
पिता ने उधार लिया, शहर तक छोड़ दिया और अब बेटे ने 15 साल की उम्र में सिर फक्र से ऊंचा कर दिया। अनीश भानवाल ने ऐसे रचा इतिहास।
वहीं, अनीश ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदार्पण करते ही दो नए रिकॉर्ड भी कायम कर दिए। एक, अनीश ने 2014 में ग्लाग्सो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में आस्ट्रेलिया के डेविड चापमान की ओर से बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दूसरा, अनीश सबसे कम उम्र में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मनु भाकर का रिकॉर्ड तोड़ा। मनु ने इन्हीं गेम्स में 16 की उम्र में गोल्ड जीतने का कारनामा किया था।
इससे पहले 1998 में अभिनव बिंद्रा 15 साल की उम्र में कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। अब 15 की उम्र में इन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले अनीश सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। साल 2017 में ही 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में अनीश का नाम उभर कर सामने आया। अनीश भनवाल ने आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्डकप और आईएसएसफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीते थे।
बना चुके हैं विश्व रिकॉर्ड
नवंबर 2017 में अनीश ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में ओलिंपियन गुरप्रीत सिंह को काफी पीछे छोड़ते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। जून 2017 में वे विश्व रिकॉर्ड के साथ जूनियर वर्ल्ड चैंपियन बने थे। अनीश ने 579 शॉट्स के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के साथ ही गोल्ड मेडल जीता था। अनीश के परिवार में कोई भी इस खेल से ताल्लुक नहीं रखता था। अनीश के पिता जगपाल भनवाल करनाल में एडवोकेट हैं।
कमेंट
कमेंट X