फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CWG 2018: 'दंगल' में आमिर खान की 'बेटी' ने दिलाया पदक, मां ने बताई राज की एक बात

Sun, 22 Apr 2018 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Apr 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
babita phogat wins silver medal in commonwealth games 2018, chandigarh
पहलवान बबीता फोगाट
एक्टर आमिर खान की मशहूर 'बेटी' ने देश को कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक दिलाया, तो मां ने राज की एक ऐसी बात बताई, जानकर यकीं नहीं होगा।
babita phogat wins silver medal in commonwealth games 2018, chandigarh
बबीता फोगाट
हम बात कर रहे हैं पहलवान बबीता फोगाट की। देश की इस स्टार रेसलर आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रही 21वीं कॉमनवेल्थ गेम्स में 53 किलोग्राम की फ्री स्टाइल कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है। गुरुवार को 'दंगलगर्ल' ने 2 प्वाइंट्स के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इस इवेंट में कनाडा की डायना वाकर ने गोल्ड मेडल जीता।
babita phogat wins silver medal in commonwealth games 2018, chandigarh
बबीता फोगट - फोटो : फाइल फोटो
वहीं, बबीता फोगाट के मेडल जीतने पर उनके घर में खुशी का माहौल है। पिता महावीर फोगाट, मां दया कौर और बहन गीता फोगाट इस खुशी पर फूले नहीं समा रहे। मां शोभा तो भावुक हो गईं और उन्होंने बेटियों को लेकर राज की एक बात बताई। मां ने बताया कि वे नहीं चाहती थी कि बेटियां पहलवानी करें। जब वे अखाड़े में उतारी तो लोगों ने खूब बातें सुनाईं, ताने मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन
babita phogat wins silver medal in commonwealth games 2018, chandigarh
बबीता फोगाट
दया कौर ने बताया कि हमने क्या-क्या नहीं सुना और झेला। लोग हमें कहते थे कि तुमने अपनी लड़कियों को निक्कर में अखाड़ों में उतार दिया। तुम्हें शर्म आनी चाहिए। लेकिन बेटियों ने उन सभी का मुंह बंद कर दिया। आज शाबाशी मिलती है तो सीना फख्र से चौड़ा हो जाता है। ताने देने वाले लोग ही उन्हें बधाई देने के लिए आते हैं। साथ ही अपनी लड़कियों को भी रेसलर बनाने की सिफारिश करती है।
विज्ञापन
babita phogat wins silver medal in commonwealth games 2018, chandigarh
geeta phogat, babita phogat
दया कौर ने कहा कि अभी तक लोग हमें अखबार से जानते थे। फिल्म 'दंगल' के आने के बाद लोग हमें इज्जत की नजरों से देखने लगे हैं। आज मेरी छह बेटियां रेसलर हैं। गीता ने 2010 के कामनवेल्थ में और बबीता ने 2014 के कामनवेल्थ में गोल्ड जीता। बबीता ने 2018 में भी सिल्वर मेडल जीत लिया। रीतू, संगीता, विनेश और प्रियंका भी अव्वल खिलाड़ी हैं। बेटा दुष्यंत भी पहलवानी करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed