फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

13000 में से ये चुनी गई हैं दुनिया की सबसे बेस्ट टीचर, पुरस्कार में मिले 6.5 करोड़ रुपये

Thu, 22 Mar 2018 01:49 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Mar 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
andria zafirakou from united kingdom won global teacher prize 2018 of 6 crore rupees

ब्रिटेन की रहने वाली एंड्रिया जेफिराको दुनिया की सबसे सर्वश्रेष्ठ टीचर बन गई हैं। छात्रों को आर्ट्स और टेक्सटाइल की शिक्षा देने वालीं एंड्रिया ने चौथे वार्षिक वर्क फाउंडेशन ग्लोबल टीचर प्राइज 2018 अपने नाम किया है। आपको बता दें कि एंड्रिया को पुरस्कार के साथ 6.5 करोड़ की राशि भी इनाम के तौर पर दी गई है। पुरस्कार विजेता एंड्रिया को दुबई में सम्मानित किया गया और वह ये अवार्ड जीतने वालीं पहली यूके टीचर हैं।

andria zafirakou from united kingdom won global teacher prize 2018 of 6 crore rupees

इस प्रतियोगिता में 173 देशों के 30000 शिक्षकों ने भाग लिया था जिन्हें पीछे छोड़ते हुए एंड्रिया ने ये खिताब अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि प्रतियोगिता में टर्की, साउथ अफ्रीका, कोलंबिया, फिलिपींस, यूएस, ब्राजील, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और नॉर्वे जैसे देशों के टीचरों ने हिस्सा लिया था। उन्हें दुबई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतौम ने सम्मानित किया है।

andria zafirakou from united kingdom won global teacher prize 2018 of 6 crore rupees

इस अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद एंड्रिया ने छात्रों की परेशानियों के बारे में बताया कि वह किस तरह घर के शोरगुल वाले माहौल में पढ़ाई करते हैं। उनके अनुसार एक रूम में अकेले बैठकर पढ़ाई करना भी बहुत मुश्किल भरा होता है। यहां तक कि कई छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए बाथरूम में जाकर पढ़ना पड़ता है। आपको बता दें कि एंड्रिया ने टीचिंग के साथ साथ और कई सराहनीय कार्य किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
andria zafirakou from united kingdom won global teacher prize 2018 of 6 crore rupees

गौरतलब है कि ग्लोबल टीचर प्राइज की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। इसे टीचिंग प्रोफेशन को एक सम्मान देने के लिए शुरू किया गया था। इस पुरस्कार के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन ग्लोबल टीचर प्राइज अकादमी की ओर से किया जाता है जिसमें शिक्षा क्षेत्र के एक्सपर्ट, हैड-टीचर, पत्रकार, लोक अधिकारी, कंपनी डायरेक्टर जैसे लोग शामिल होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed