ब्रिटेन का शाही परिवार फिर एक बार सुर्खियों में हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार, 09 अप्रैल, 2021 को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। लंदन स्थित बकिंघम पैलेस ने इसकी पुष्टि की। प्रिंस फिलिप को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था। उनका और महारानी एलिजाबेथ का करीब 73 साल का साथ रहा। हालांकि, इससे पहले ब्रिटेन का शाही परिवार राजपरिवार से अलग हो चुके प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के कारण सुर्खियों में आया था। उन्होंने ब्रिटिश रॉयल फैमिली में नस्लीय भेदभाव का खुलासा किया।
जहां अक्सर पहले इस शाही जोड़े और ब्रिटिश राजपरिवार के सुर्खियों में आने का कारण हैरी और मेगन का किसी विशेष कार्यक्रम में शिरकत करना या उनके परिवार से अलग होने के खबरें होती थीं, लेकिन इस दफा हैरी और मेगन द्वारा किए गए वे बड़े खुलासे हैं, जिनसे पूरी दुनिया हैरान है। दरअसल, हैरी और मेगन ने हाल ही में एक साक्षात्कार दिया था। इस दौरान उन्होंने ब्रिटिश रॉयल फैमिली में नस्लीय भेदभाव का खुलासा किया। इसके बाद से ब्रिटिश राजपरिवार को इस पर सफाई भी देनी पड़ी।
बता दें कि पिछले साल की शुरुआत में ही हैरी ने एलान किया था कि वे और उनकी पत्नी मेगन मर्केल राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य की आधिकारिक भूमिका से खुद को अलग कर रहे हैं। इसके बाद से हैरी और मेगन दोनों अपने बेटे आर्ची के साथ उत्तरी अमेरिका में रह रहे हैं। खैर, यह ब्रिटिश राजपरिवार में कोई नया या पहला विवाद नहीं था। इससे पहले भी कई बार ब्रिटेन का शाही राजघराना कई खुलासों और विवादों के कारण चर्चाओं में रहा है। बात चाहे प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना की हो या प्रिंस एंड्रयू का स्कैंडल हो और प्रिंसेस मार्गरेट के रोमांस से जुड़े विवाद रहे हों। आइए जानते हैं कि कब-कब ब्रिटिश राजपरिवार को लेकर क्या-क्या विवाद सुर्खियों में रहे हैं ...