Bihar Simultala Admission 2027: कक्षा छह में दाखिले के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, कब तक भर फॉर्म सकते हैं फॉर्म?
Bihar Simultala Admission 2027: बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2027-28 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक अभिभावक तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Simultala Admission: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027-28 (कक्षा 6) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभिभावक 28 अगस्त 2026 तक अपने बच्चे का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो अभिभावक अपने बच्चों का सिमुलतला आवासीय विद्यालय में दाखिला कराना चाहते हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
कौन कर सकता है आवेदन?
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत या उत्तीर्ण होना जरूरी है। छात्र की आयु न्यूनतम 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही छात्र का बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
150 अंकों की होगी प्रारंभिक परीक्षा
प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। गलत उत्तर के लिए किसी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
पटना में होगी मुख्य प्रवेश परीक्षा
मुख्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन पटना जिला मुख्यालय के परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगी। दोनों पालियों की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
कक्षा 5 के सिलेबस से आएंगे प्रश्न
मुख्य प्रवेश परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न बिहार सरकार द्वारा कक्षा 5 के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। अभ्यर्थियों का मूल्यांकन भी इसी पाठ्यक्रम के आधार पर किया जाएगा।समिति के अनुसार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा अक्तूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2026 में किए जाने की योजना है।
इतना लगेगा शुल्क
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| अनारक्षित, EWS, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग | 200 रुपये |
| एससी और एसटी | 50 रुपये |
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Simultala Residential School Admission 2027-28 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नए अभ्यर्थी के रूप में रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज और फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी जांचकर Submit करें।
कमेंट
कमेंट X