फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

NEET 2018: छात्रों को केवल यही कपड़े पहनकर आने पर मिलेगी एंट्री, पढ़ लें वरना पछताएंगे

Sun, 06 May 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 May 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Neet 2018 only salwar and trouser allow for students in exam hall, Dehradun

एमबीबीएस दाखिलों की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट में छात्रों के लिए सीबीएसई ने नया फरमान जारी किया है। अगर वे इन कपड़ों के अलावा कुछ भी पहनकर आए तो एंट्री नहीं दी जाएगी।

Neet 2018 only salwar and trouser allow for students in exam hall, Dehradun
jammer - फोटो : अमर उजाला

नोटिफिकेशन के मुताबिक, सलवार या ट्राउजर पहनकर ही एंट्री मिलेगी। सीबीएसई ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। छह मई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां पुख्ता कर ली हैं। कुछ केंद्रों पर जैमर भी लगाने की तैयारी की जा रही है।

Neet 2018 only salwar and trouser allow for students in exam hall, Dehradun

नीट में अभ्यर्थियों को हल्के रंग के कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। शर्ट भी केवल आधी बाजू की पहननी है। खास बात यह है कि जूतों के बजाए केवल चप्पल पहनकर ही आ सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि महिला अभ्यर्थी सलवार और पुरुष अभ्यर्थी ट्राउजर पहनकर आए। किसी भी कपड़े में कोई बड़ा बटन नहीं होना चाहिए। कोई फूल या ऐसा कोई भी आइटम न हो, जो कि नकल में इस्तेमाल किया जा सकता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neet 2018 only salwar and trouser allow for students in exam hall, Dehradun
डेमो - फोटो : demo pic

अभ्यर्थियों को नोजपिन, चेन, नेकलेस, पेंडेंट, बैज, ब्रूच, घड़ी, कोई भी मैटेलिक आइटम, पेन, पेंसिल, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, पर्स, चश्मा, हैंडबैग, बेल्ट, अंगूठी आदि लेकर आने पर भी पाबंदी लगाई गई है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र को देख लें और समय से निकलें।

विज्ञापन
Neet 2018 only salwar and trouser allow for students in exam hall, Dehradun

परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी। खास बात यह भी है कि सीबीएसई कुछ केंद्रों पर जैमर का इस्तेमाल करेगा, ताकि कोई किसी भी तरह से मोबाइल का इस्तेमाल न कर सके। सीबीएसई ने नकलविहीन परीक्षा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस से मदद मांगी है। हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस तैनात रहेगी। गड़बड़ी करने वालों को तत्काल गिरफ्त में लिया जाएगा। विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed