फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

केंद्रीय विद्यालयों में बढ़ी विद्यार्थियों की उपस्थिति, 67 फीसदी बारहवीं के छात्र ले रहे हैं कक्षाएं

Wed, 17 Feb 2021 10:47 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 17 Feb 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
KV students return to physical classes attendance highest
केंद्रीय विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ी है। केंद्रीय विद्यालयों के फिर से खुलने के बाद फिजिकल कक्षाएं लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की उपस्थिति में बढ़ोतरी देखी गई है। दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से पिछले साल मार्च से ही बंद केंद्रीय विद्यालयों को जब चरणबद्ध रूप से फिर से खोला गया, तो धीरे-धीरे स्कूल आकर कक्षाएं लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। द मिनिस्ट्री ऑफ डेडिकेशन  ने इसकी जानकारी दी है। 


 

KV students return to physical classes attendance highest
केंद्रीय विद्यालय कोदागू - फोटो : twitter

द मिनिस्ट्री ऑफ डेडिकेशन (समर्पण मंत्रालय) ने बताया कि नौवीं कक्षा में 42 फीसदी विद्यार्थियों ने स्कूलों में जाकर फिजिकल तौर पर कक्षाएं ली हैं। जबकि, दसवीं में यह संख्या बढ़कर 65 फीसदी रही है। ग्यारहवीं कक्षा के 48 फीसदी विद्यार्थी  स्कूलों में जाकर फिजिकल कक्षाएं ले रहे हैं। वहीं, अगर बारहवीं कक्षा की बात करें तो सबसे ज्यादा 67 फीसदी छात्र स्कूल जाकर फिजिकल कक्षाएं ले रहे हैं।  दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र अन्य कक्षाओं के मुकाबले सबसे ज्यादा फिजिकल तौर पर कक्षाएं ले रहे हैं।

KV students return to physical classes attendance highest
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

मंत्रालय का कहना है कि इन आंकड़ों में लगातार वृद्धि हो रही है। अन्य कक्षाओं के छात्र ऑनलाइन कक्षाओं में भाग ले रहे हैं। ये आंकड़ें 11 फरवरी तक के हैं। मंत्रालय के मुताबिक, फिजिकल तौर पर कक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। कुछ केंद्रीय विद्यालयों में पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों की फिजिकल कक्षाएं शुरू हो गई हैं। ये कक्षाओं उन राज्यों में शुरू हुई हैं, जहां राज्य सरकारों ने जूनियर ग्रेड के छात्रों के लिए स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है। मंत्रालय का कहना है कि जो छात्र स्कूल नहीं जा रहे हैं, उनके लिए ऑनलाइन कक्षाओं का प्रावधान भी चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed