पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात को निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। वह 67 साल की थीं। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के शिक्षा और करियर के बारे में...
{"_id":"5d4a56d08ebc3e6cd3277156","slug":"know-about-youngest-cabinet-minister-sumasha-swaraj-career-and-education","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजनीति में आने से पहले ऐसा था सुषमा स्वराज का करियर, जानें कैसी थीं हमारी पूर्व विदेश मंत्री","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
राजनीति में आने से पहले ऐसा था सुषमा स्वराज का करियर, जानें कैसी थीं हमारी पूर्व विदेश मंत्री
Wed, 07 Aug 2019 12:54 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुषमा स्वराज के बारे में जानें सब कुछ-
- बता दें, सुषमा स्वराज का जन्म 1953 में अंबाला में हुआ।
- यहां उनके पिता हरदेव शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख सदस्य थे।
- सुषमा स्वराज की पहचान अच्छी वक्ता और कुशल राजनेता के साथ-साथ देश की सबसे कम उम्र की मंत्री बनने की भी रही।
- वर्ष 1977 में वह महज 25 वर्ष की उम्र में हरियाणा में कैबिनेट मंत्री बनीं।
- साथ ही संस्कृत में उनके कौशल को भी मान दिया जाता था।
- मां लक्ष्मी देवी को भी सामाजिक कार्यों की वजह से जाना जाता था।
- 2015 में विदेश मंत्री के तौर पर पाकिस्तान के दौरे में नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज से बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उनका परिवार मूलत: लाहौर के निकट धरमपुरा का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनकी शिक्षा-
- सुषमा ने अंबाला कैंट में सनातन धर्म कॉलेज से संस्कृत और राजनीति शास्त्र में डिग्री हासिल की।
- चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी से उन्होंने वकालत की पढ़ाई की।
- इस दौरान उन्होंने लगातार तीन वर्ष हरियाणा में होने वाले राज्य स्तरीय हिंदी वक्ता अवार्ड जीत कर अपनी प्रतिभा का संकेत दे दिया।
- पढ़ाई पूरी होने के बाद वे 1973 में मात्र 20 वर्ष की उम्र में सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने लगीं।
विज्ञापन
अप्रैल 1990 : राज्यसभा की सदस्य चुनी गईं-
- 1996 : अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में तेरह दिन की सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री के रूप में लोकसभा कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू कराया था।
- 21 दिसंबर 2009 को सुषमा स्वराज विपक्ष की पहली महिला नेता बनीं और लालकृष्ण आडवाणी के बाद यह पद ग्रहण किया
- 26 मई 2014 : भारत सरकार में विदेश मंत्री बनीं
कमेंट
कमेंट X