फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MS Dhoni के जन्मदिन पर उनके स्कूल प्रिंसिपल ने खोले राज, बचपन में ऐसे थे माही

Sun, 07 Jul 2019 04:30 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 07 Jul 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Know about MS Dhoni life career school education childhood and more on captain cools Birthday
ms dhoni - फोटो : amar ujala

आज पूरा देश धोनी को उनके जन्मदिवस पर बधाईयां दे रहा है। उनके करियर, लाइफ से जुड़े ऐसे न जाने कितने किस्से होंगे, जिसे आपने सुना या पढ़ा होगा। यहां हम आपको उनकी स्कूल लाइफ से जुड़े कुछ अनकहे किस्सों से रूबरू करा रहे हैं, जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। 

Know about MS Dhoni life career school education childhood and more on captain cools Birthday

जेवीएम श्यामली के पूर्व प्राचार्य एके सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में महेंद्र सिंह धोनी के स्कूल लाइफ की कई अनसुनी बातें बताईं। जब धोनी पढ़ाई कर रहे थे, तब एके सिंह उस स्कूल के वाइस प्रिंसिपल थे। उन्होंने धोनी और उनके जीवन को काफी करीब से देखा है। आइए जानते हैं कि टीम इंडिया के कैप्टन कूल आखिर अपनी स्कूल लाइफ में कैसे थे...

Know about MS Dhoni life career school education childhood and more on captain cools Birthday

बता दें कि धोनी ने रांची (झारखंड) के जवाहर विद्या मंदिर (JVM) श्यामली से नर्सरी से 12वीं (कॉमर्स) तक की पढ़ाई पूरी की है। पहले इस स्कूल का नाम डीएवी जवाहर विद्या मंदिर था। 1999 में उन्होंने 12वीं कक्षा पास की। स्कूल में माही कहे जाने वाले धोनी बेहद शांत स्वभाव के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about MS Dhoni life career school education childhood and more on captain cools Birthday

धोनी का शुरू से ही स्पोर्ट में ज्यादा रुझान था, इसलिए स्कूल में भी ज्यादा समय स्पोर्ट्स को देते थे। हमेशा बड़ों का सम्मान करना और खुद से पहले दूसरों की परवाह करना उन्हें बखूबी आता था। स्कूल में भी सब उन्हें प्यार से माही ही बुलाते थे। खेल के दौरान माही इतने कूल रहते थे कि चाहे खेल उनके पक्ष में हो या न हो उनके माथे पर कभी शिकन नहीं आती थी। 

विज्ञापन
Know about MS Dhoni life career school education childhood and more on captain cools Birthday
एके सिंह ने एक कहानी बताते हुए कहा कि रांची के हरमू मैदान में एक स्कूल मैच हुआ था। उसमें माही ने डबल सेंच्यूरी मारी थी। इसी के साथ ये मैच जेवीएम स्कूल के इतिहास का सबसे यादगार खेल बन गया था।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed