😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
JEE Main 2023 Admit Card releasedate jeemain.nta.nic.in, no entry without valid photo id proof and exam hall t
{"_id":"63cb82faa86b435a2a255225","slug":"jee-main-2023-admit-card-releasedate-jeemain-nta-nic-in-no-entry-without-valid-photo-id-proof-and-exam-hall-t-2023-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"JEE Main 2023: जेईई मेन से पहले इन दस्तावेजों को रखें तैयार, नहीं तो प्रवेश-पत्र से भी नहीं मिलेगी एंट्री","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Main 2023: जेईई मेन से पहले इन दस्तावेजों को रखें तैयार, नहीं तो प्रवेश-पत्र से भी नहीं मिलेगी एंट्री
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:45 AM IST
सार
JEE Main 2023 Admit Card : विद्यार्थियों को जेईई मेन जनवरी, 2023 परीक्षा के प्रवेश-पत्र का बेसब्री से इंतजार है। एनटीए द्वारा विद्यार्थियों को उनके परीक्षा शहर एवं परीक्षा दिनांक बता दी गई है। जिससे विद्यार्थी परीक्षा के लिए अपनी आने-जाने की उचित व्यवस्था कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
JEE Main 2023
- फोटो : NTA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
JEE Main 2023 Exam and Admit Card Update: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का पहला चरण यानी जनवरी सेशन 24 जनवरी, 2023 से एक फरवरी, 2023 के मध्य आयोजित होने जा रहा है। इस परीक्षा के प्रवेश-पत्र आजकल में जारी होने वाले हैं। इसके उपरांत विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र 22 जनवरी, 2023 तक जारी किया जाना प्रस्तावित है। इस परीक्षा के लिए 9.15 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है जो कि गत वर्ष के मुकाबले करीब 43 हजार अधिक है।
JEE Main 2023: इस दस्तावेज के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
विद्यार्थियों को जेईई मेन जनवरी, 2023 परीक्षा के प्रवेश-पत्र का बेसब्री से इंतजार है। एनटीए द्वारा विद्यार्थियों को उनके परीक्षा शहर एवं परीक्षा दिनांक बता दी गई है। जिससे विद्यार्थी परीक्षा के लिए अपनी आने-जाने की उचित व्यवस्था कर सकते हैं। परंतु विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी होने से पहले अपने पास ओरिजनल आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, पेन कार्ड, स्कूल आईडी, पासपोर्ट, बैंक पासबुक अथवा कोई अन्य स्वयं की फोटो आईडी आवश्यक रूप से तैयार रखनी चाहिए। क्योंकि गत वर्ष भी कई विद्यार्थी ऐसे देखने में आए थे, जिन्होंने ओरिजनल आईडी की जगह आईडी की फोटो कॉपी या मोबाइल में फोटो आईडी के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और उन्हें वहां परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।
3 of 4
JEE MAIN Session-1
- फोटो : सोशल मीडिया
JEE Main 2023: फोटो को साथ में ले जाना
विद्यार्थियों को परीक्षा देते समय आवेदन के दौरान लगाए गए फोटो को साथ में ले जाना होता है। ऐसे में विद्यार्थियों को कम से कम आठ फोटो ग्राफ जो उन्होंने आवेदन में अपलोड किए हैं, आवश्यक रूप से रखने चाहिए, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा में उनके दो फोटो ग्राफ उपयोग में आएंगे। इसके अतिरिक्त यही फोटो ग्राफ उनकी काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान प्रवेश के समय भी मांगे जाएंगे।
जेईई मेन परीक्षा सात दिनों में 14 शिफ्ट में संपन्न होगी। प्रत्येक दिन सुबह नौ बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर तीन बजे से छह बजे के मध्य परीक्षा होनी है। ऐसे में विद्यार्थियों को शेष दिनों में इसी समय पर परीक्षा के माहौल के अनुरूप तीन घंटे एक स्थान पर बैठकर रियल टाइम सवाल हल करने की प्रैक्टिस करनी चाहिए। ऐसा करने से विद्यार्थियों की सीमित समय में प्रश्नों को हल करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी और उन्हें अपनी परीक्षा के समय प्रश्नों को हल करने में सुविधा होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को इन दो स्लॉट के समय में अपनी बायोलॉजिकल क्लॉक को कुछ इस तरीके से प्रबंधित करना चाहिए कि वे इस समय अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X