JEE Main 2021 February Session Result: जेईई मेन 2021 परीक्षा के फरवरी सत्र का रिजल्ट 7 मार्च को जारी हो सकता है। फरवरी सत्र की परीक्षा का परिणाम एनटीए 7 मार्च रविवार के दिन जारी कर सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को कहा कि जेईई मुख्य परीक्षा 2021 के फरवरी सत्र का रिजल्ट 7 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। रिजल्ट की घोषणा के बाद अभ्यर्थी फरवरी सत्र के परीक्षा परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईई मेन 2021 : 7 मार्च को जारी हो सकता है जेईई मेन परीक्षा के फरवरी सत्र का रिजल्ट
एनटीए का कहना है कि जेईई मेन 2021 परीक्षा के फरवरी सत्र का रिजल्ट एग्जामिनेशन कैलेंडर के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को रिजल्ट संबंधी किसी भी तरह के अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए। बीटेक एप्लीकेंट के लिए जेईई मुख्य 2021 परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी, 25 फरवरी और 26 फरवरी को हुआ था। वहीं, बी प्लानिंग और बीआर्क के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा 23 फरवरी को आयोजित हुई थी।
इसे भी पढ़ें-TANCET 2021: 20 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट
ऐसे चेक कर सकेंगे जेईई मुख्य परीक्षा 2021 के फरवरी सत्र का रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थियों को जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही अभ्यर्थियों को जेईई परीक्षा का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद अभ्यर्थियों का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं।
-ध्यान रहे कि जेईई मेन 2021 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक घोषणा के बाद ही खुलेगा।
इस साल जेईई एडवांस परीक्षा 3 जुलाई को आयोजित होगी। आपको बता दें कि जेईई परीक्षा का आयोजन इस साल चार चरणों में हो रहा है। पहले चरण की परीक्षा हो चुकी है और अब मार्च, अप्रैल और मई चरणों की परीक्षा होनी है। इसके लिए एनटीए ने परीक्षा केंद्र बढ़ाने का फैसला लिया है।
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 की संशोधित डेट शीट
कमेंट
कमेंट X