फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Railway Jobs: रेलवे में तीन लाख से ज्यादा पद, सरकार ने दी भर्ती प्रक्रिया की जानकारी

Sat, 14 Dec 2019 03:02 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sat, 14 Dec 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Jobs RRB NTPC JE vacancy 2019 2020 recruitment details by Rail Minister Piyush Goyal
Indian Railway - फोटो : amar ujala

केंद्र सरकार की नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। खासकर उनके लिए जो रेलवे में भर्ती पाने के इंतजार में हैं। भारतीय रेलवे (Indian Railway) में करीब तीन लाख पद खाली हैं। जिन पर भर्ती की प्रक्रिया लगातार जारी है।



हजारों पदों पर नौकरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी जारी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB - Railway Recruitment Board) द्वारा लगातार अधिसूचनाएं निकाली जा रही हैं और आवेदन मांगे जा रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें भर्तियों की पूरी जानकारी।

Indian Railway Jobs RRB NTPC JE vacancy 2019 2020 recruitment details by Rail Minister Piyush Goyal
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : पीटीआई
  • अब इस बारे में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी पूरी जानकारी दी है। शुक्रवार को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में पीयूष गोयल ने बताया कि भारतीय रेलवे में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 15,24,127 है।
  • इनमें से 12,17,900 पद पहले से भरे हुए हैं। जबकि 3,06,227 पद अब भी खाली हैं।
  • इनमें से करीब 2.94 लाख खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया रेलवे द्वारा शुरू की जा चुकी है।

किन भर्तियों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया?

Indian Railway Jobs RRB NTPC JE vacancy 2019 2020 recruitment details by Rail Minister Piyush Goyal
पीयूष गोयल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • रेल मंत्री ने राज्यसभा को जानकारी दी है कि 2.94 लाख पदों को भरने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सात अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। जिन पर आवेदन व भर्ती की प्रक्रिया अभी चल रही है।
  • वहीं, चार अधिसूचनाएं ऐसी हैं जिनके लिए भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इसके तहत 90,890 चयनित अभ्यर्थियों ने या तो कार्यभार ग्रहण कर लिया है, या जल्द ही करेंगे।
  • इन सभी के अलावा 601 राजपत्रित पदों पर नियुक्तियों के लिए संघ लोक सेवा आयोग के पास मांगपत्र भेजे गए हैं। इनमें से 200 पद चिकित्सकों के हैं।

ये भी पढ़ें : पिता ने लगाया ठेला और मां बनाती थी रोटियां, अब बेटा बना देश का सबसे कम उम्र का IPS

2020-21 में खाली होंगे कितने पद?

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Jobs RRB NTPC JE vacancy 2019 2020 recruitment details by Rail Minister Piyush Goyal
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
  • रेल मंत्री ने ये भी जानकारी दी कि साल 2020 व 2021 में रेलवे में कुल कितने पद खाली होंगे। ये रिक्तियां कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के कारण होंगी।
  • 2019-20 में करीब 47 हजार रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जबकि 2020-21 में करीब 41 हजार कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे। यानी 2021 तक रेलवे में फिर से करीब एक लाख पद खाली हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें : SP और SI अफसर की वर्दी में क्या होता है अंतर? जानें इनकी कितनी होती है सैलरी

विज्ञापन
Indian Railway Jobs RRB NTPC JE vacancy 2019 2020 recruitment details by Rail Minister Piyush Goyal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

इन विभागों में भी हैं नौकरियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed