दिल्ली के अनाजमंडी इलाके में रविवार तड़के लगी भीषण आग में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि संकरी गलियों में स्थित पैकेजिंग और बैग बनाने वाली फैक्ट्री में शार्ट सर्किट होने से आग लगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इनमें से अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है।
बहुमंजिला इमारत में लग जाए आग तो उठाएं ये पांच कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबको सावधान करें :
जैसे ही आप देखे की आग लगी हुई है, तो आप तुरंत सबको बताए। सबको तुरंत इमारत छोड़ने के लिए कहें। ऐसी स्थिति में आप आस-पास की किसी भी इमारत का फायर अलार्म सक्रिय कर दें। ताकि आस-पास के लोगों को पता चल जाए की आग लगी है और ज्यादा से ज्यादा मदद मिल सके।
सीढ़ियों का इस्तेमाल करेें :
इमारत छोड़ते समय लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, हो सकता है आग की वजह से लिफ्ट बीच में रुक जाए, इससे आप बीच में ही फंस सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि जिस फ्लोर पर आप उतरे वहां पहले से ही आग लगी हो। आग के समय सीढ़ियों का इस्तेमाल करना ही सुरक्षित है।
खिडकी- दरवाजे संभल कर खोलें :
आग और धुएं से दूरी बना कर रखें। कोई भी दरवाजा खोलने से पहले उसपर हाथ लगाकर देख लें की दरवाजा आग की वजह से गर्म तो नहीं है। अगर दरवाजा गर्म ना हो तो हेंडल पर भी हाथ लगाकर जांच लें। अगर दरवाजा गर्म हो तो उसे ना खोलें।
अगर स्थिति यह है कि आपको बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलना ही होगा तो इसे धीरे से खोलें और घुटनों के बल चलते हुए जल्द से जल्द इमारत से बहार निकल जाएं।
गीला तौलिया बचाएगा जान :
अगर आप किसी कमरे में फंस गए हैं और किसी भी स्थिति में बाहर नहीं निकल पा रहें है, तो धुएं को अपने कमरे में घुसने से रोके। इसके लिए तौलिया गीला कर के सभी खिडकी दरवाजों पर डाल दें। और अगर आपके कमरे में धुआं घुस जाए, तो गीला तौलिया मुंह पर बांध लें। यह एक फिलटर की तरह काम करेगा। आग लगने के ज्यादातर मामलों में लोग दम घुटने से ही अपनी जान गवाते हैं।
कमेंट
कमेंट X