इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन जनवरी 2021 की परीक्षाओं का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आईसीएआई की वेबसाइट और ट्विटर हैंडल पर दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आईसीएआई की ओर से सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन परीक्षाओं का रिजल्ट रविवार रात 10 बजे जारी कर दिया गया है।
आईसीएआई: सीए फाउंडेशन, फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजल्ट ऑनलाइन ई-मेल करने की सुविधा
हालांकि, आईसीएआई की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को रिजल्ट ऑनलाइन ई-मेल करने की सुविधा भी दी गई है। शुक्रवार को ही आईसीएआई की ओर से ट्वीट कर रिजल्ट संबंधी विस्तृत सूचना जारी की थी। ईमेल के माध्यम से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट icaiexa.icai.org पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है। रजिस्ट्रेशन का लिंक 19 मार्च, 2021 से वेबसाइट पर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया है, उन्हें उनका रिजल्ट ईमेल पर प्राप्त हो जाएगा। वे उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
मई 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण
जनवरी परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने के बाद आईसीएआई की ओर से सीए फाउंडेशन की मई 2021 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 31 मार्च, 2021 से शुरू कर दिया जाएगा।
फरवरी में जारी हुआ था नवंबर 2020 परीक्षा का परिणाम
सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन रिजल्ट के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर विजिट कर सकते हैं। बता दें कि आईसीएआई ने सीए नवंबर परीक्षाओं के परिणाम आठ फरवरी, 2021 को ही जारी कर दिए थे। सीए फाउंडेशन नवंबर 2020 की परीक्षा में 40,276 पुरुष उम्मीदवारों में से 14,543 उत्तीर्ण हुए थे जबकि 37,738 महिला उम्मीदवारों में से 12,784 उत्तीर्ण हुईं थीं।
सीए फाउंडेशन नवंबर 2020 के टॉपर्स
1. पुनीत अग्रवाल और निधि दिनेश कुमार लालवानी (400 में से 361 अंक / 90.25 प्रतिशत)
2. चिन्मय बेंगानी (400 में से 359 अंक / 89.75 प्रतिशत)
3. प्रसन्ना कुमार प्रफुल्ल सुराणा (400 में से 357 अंक / 89.25 प्रतिशत)
कमेंट
कमेंट X