फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आपको नौकरी की रेस में हरा सकती है आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल

Mon, 17 Feb 2020 03:22 PM IST
Trainee Trainee जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 17 Feb 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
How social media profile impacts your selection for a job and career growth
social media

'सोशल मीडिया' - आज के इस आधुनिक और सामाजिक दौर में कोई इससे अछूता नहीं रहा है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आपके लिए सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा सक्रिय होना कितना हानिकारक साबित हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो नौकरी की तलाश में हैं और एक विशेष विचारधारा भी रखते हैं। इसके बारे में हम आपको आगे बता रहे हैं कि कैसे आपका एक पोस्ट आपको नौकरी मिलने में बाधा बन सकता है। 


 

How social media profile impacts your selection for a job and career growth
social media

हम अपनी अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का सोशल मीडिया पर खूब गुण-गान करते हैं और जाने-अनजाने ऐसे पोस्ट करते हैं जो समाज में अक्सर विवादों को जन्म देते हैं। ऐसे लोगों की गिनती झगड़ालू और असहयोगी में की जाने लगी है। अगर आप भी इन लोगों में से एक हैं तो समय आ गया है सावधानी बरतने का क्योंकि मात्र एक विवादित पोस्ट ही आपको नौकरी दिलाने की रेस में पीछे कर सकता है।

How social media profile impacts your selection for a job and career growth

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के चलते अब कंपनियां इस बात पर गौर करती हैं कि सोशल मीडिया के कारण कंपनी की इमेज पर कोई नकारात्मक प्रभाव तो नहीं पड़ रहा। इसके लिए कंपनी उम्मीदवारों की सोशल मीडिया प्रोफाइल चेक करती हैं कि वो कुछ विवादित तो पोस्ट नहीं करते। हम सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपने पोस्ट के जरिये निजी विचारधारा रखते हैं, लेकिन अब ये बातें कॉरपोरेट सेक्टर में लाजमी नहीं मानी जाती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How social media profile impacts your selection for a job and career growth
- फोटो : Pixabay
  • नौकरी पाने के लिए सबसे पहले रिज्यूमे बनता है जिसमें उम्मीदवार की योग्यता से संबंधित जानकारी होती है। लेकिन सोशल मीडिया के दौर में केवल रिज्यूमे में दी गई जानकारी ही काफी नहीं। बल्कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर किए गए पोस्ट्स से निजी जानकारी भी मिल जाती है। जैसे - उम्मीदवार की विचारधारा, उनका लाइफस्टाइल, पसंद-नापसंद और अन्य संबंधित जानकारी। 
  • ऐसा करना इसलिए भी ठीक है क्योंकि हम सोशल मीडिया पर अक्सर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर हुई बयानबाजी देखते रहते हैं। इसी के चलते अब कंपनियां सोशल मीडिया को लेकर दिशानिर्देश तैयार कर रहीं हैं।
  • हालांकि अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में सोशल मीडिया को लेकर पहले से ही दिशानिर्देश बने हुए हैं। उम्मीदवार का मुख्य चयन पद की योग्यता के आधार पर ही किया जाता है। लेकिन सोशल मीडिया का सहारा इसलिए लिया जाता है ताकि कोई विवादास्पद उम्मीदवार कंपनी में न आ जाए। उससे कंपनी की गुडविल को कोई खतरा न हो जाए। 
विज्ञापन
How social media profile impacts your selection for a job and career growth
- फोटो : social media
  • ऐसा ही एक शोध सामने आया है जो बताता है कि सोशल मीडिया पोस्ट का प्रभाव नई जॉब पर भी पड़ता है।
  • अमेरिका की पेन्सिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के माइकल टस ने बताया कि जॉब की तलाश कर रहे लोगों को सोशल मीडिया कर पोस्ट करने से पहले सचेत रहना चाहिए। प्रबंधकों के लिए यह जानना जरूरी होता है कि जिनका वे चयन करने जा रहे हैं, उनमें नकारात्मकता तो नहीं भरी पड़ी है।

ये भी पढ़ें : अफ्रीकी देशों में नहीं पहुंच पाया है कोरोनावायरस, विशेषज्ञों ने बताए ये तीन कारण

  • टस ने कहा कि सोशल मीडिया साइट अक्सर आत्म-तल्लीनता बढ़ाने का काम करती हैं। जो व्यक्ति अपने आप में ही ज्यादा खोए रहते हैं, उनसे संस्थान को फायदा होने की संभावना न के बराबर होती है, क्योंकि वे लोग अपने में ही गुम रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed