फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

गूगल की खोज करने वाला वो तीसरा इंसान, जिसे फाउंडर्स की सूची में नहीं मिला नाम

Fri, 27 Sep 2019 09:55 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 27 Sep 2019 09:55 AM IST
सार

  • अपना 21वीं जन्मदिन मना रहा है गूगल
  • डूडल बनाकर खुद को दी बधाई

विज्ञापन
Google Founders History, Know the third person who coded and invented Google
गूगल फाउंडर लैरी पेज और सर्गे ब्रिन - फोटो : Twitter

वेब सर्विसेज प्रदान करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी गूगल (Google) का आज जन्मदिन है। आज गूगल 21 साल का हो गया है। इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए गूगल ने खुद अपना डूडल भी बनाया है।



ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि गूगल को दो लोगों ने मिलकर शुरू किया था। लेकिन ऐसा नहीं है। गूगल की खोज करने में तीन लोगों का योगदान है। लेकिन उस तीसरे शख्स को फाउंडर्स की सूची में नाम नहीं मिला। कौन है वो तीसरा शख्स? फाउंडर्स में क्यों नहीं है उसका नाम? आगे पढ़ें इन सवालों के जवाब।

Google Founders History, Know the third person who coded and invented Google
21वें जन्मदिन पर गूगल डूडल - फोटो : google

आज से करीब 23 साल पहले, जनवरी 1996 में गूगल एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुआ था। लैरी पेज और सर्गे ब्रिन (Larry Page and Sergey Brin) ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। दुनिया इन्हें आज गूगल के फाउंडर के रूप में जानती है। लेकिन इनके साथ उस प्रोजेक्ट में तीसरा शख्स भी था। ये तीनों पीएचडी स्टूडेंट थे।

Google Founders History, Know the third person who coded and invented Google
स्कॉट हसन - फोटो : Twitter

उस तीसरे शख्स का नाम है स्कॉट हसन (Scott Hassan)। स्कॉट इस रिसर्च प्रोजोक्ट के ओरिजिनल लीड प्रोग्रामर थे। गूगल सर्च इंजन (Google Search Engine), जो आज दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है, इसके लिए ज्यादातर कोड स्कॉट ने ही लिखे हैं। फिर क्यों नहीं मिला नाम?

विज्ञापन
विज्ञापन
Google Founders History, Know the third person who coded and invented Google
लैरी पेज - फोटो : Forbes
दरअसल, एक कंपनी के तौर पर गूगल की शुरुआत 1998 में की गई। रिसर्च प्रोजेक्ट पूरा होते ही और एक कंपनी के तौर पर गूगल के शुरू होने से पहले स्कॉट ने इसे छोड़ दिया था। वह आगे रोबोटिक्स में अपना करियर बनाना चाहते थे। बाद में 2006 में स्कॉट ने विलो गैराज नाम की एक कंपनी शुरू की।

ये भी पढ़ें : Flipkart के को-फाउंडर बिन्नी बंसल को IIT Delhi देगा अवॉर्ड, जानें इनकी कहानी

आगे पढ़ें, कौन था गूगल का पहला कर्मचारी?

विज्ञापन
Google Founders History, Know the third person who coded and invented Google
सर्गे ब्रिन - फोटो : Twitter

गूगल का डोमेन नेम 15 सितंबर 1997 को रजिस्टर किया गया था और कंपनी 1998 में बनी। शुरुआत में लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने कैलिफोर्निया में एक दोस्त के गैरेज में गूगल का काम शुरू किया। इन्होंने स्टैनफोर्ड में पढ़ने वाले एक साथी पीएचडी स्टूडेंट क्रेग सिल्वर्स्टन को अपना पहला कर्मचारी नियुक्त किया था।

ये भी पढ़ें : Google Doodle: गूगल दे रहा है पांच लाख की स्कॉलरशिप, अमेरिका में ऑफिस घूमने का मौका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed