JEE Mains 2025 Session 2: जेईई मेन के सत्र-2 लिए बंद होने जा रही है सुधार विंडो, जल्द करें जरूरी बदलाव
JEE Mains 2025 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज जेईई मेन सत्र-2 के लिए सुधार विंडो बंद करने वाला है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटी रह गई है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधन कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Mains 2025 Session 2 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज जेईई मेन 2025 सत्र-2 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगा। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन करते समय कोई गलती की है, वे अब jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवश्यक सुधार कर सकते हैं। यह एक सीमित समय के लिए उपलब्ध होगा, इसलिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द विवरणों में आवश्यक सुधार कर लेना चाहिए।
जेईई मेन 2025 सत्र-2 के लिए सुधार विंडो 27 फरवरी, 2025 को खुली थी और यह 28 फरवरी, 2025 को रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी। इस अवधि के दौरान, उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। सुधार विंडो बंद होने के बाद, कोई भी परिवर्तन संभव नहीं होगा। उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड के साथ वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव
- व्यक्तिगत जानकारी: नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम आदि (सीमित शर्तों के तहत)
- शैक्षिक विवरण: कक्षा 10वीं और 12वीं की जानकारी
- कोर्स और परीक्षा केंद्र: परीक्षा का माध्यम, पेपर का चयन और पसंदीदा परीक्षा केंद्र
- हस्ताक्षर: यदि अपलोड किया गया हस्ताक्षर गलत हैं, तो इन्हें दोबारा अपलोड किया जा सकता है
- श्रेणी (Category): यदि गलत श्रेणी चुनी गई है, तो उसमें सुधार किया जा सकता है (संभवतः अतिरिक्त शुल्क लग सकता है)
इन विवरणों में नहीं कर सकते हैं बदलाव
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- पहले से भरे गए कुछ मूल विवरण (NTA के निर्देशों के अनुसार)
- पता (स्थायी और वर्तमान)
- आपातकालीन संपर्क विवरण
- उम्मीदवार की फोटो
परीक्षा की तारीखें
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2025 का आयोजन 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के बीच संभावित है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी, जहां पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को घोषित किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन पत्र में संशोधन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अब पंजीकृत अभ्यर्थी के रूप में लॉग इन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- विवरण संशोधित करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- फॉर्म में आवश्यक परिवर्तन करें और जो भी शुल्क आवश्यक हो उसका भुगतान करें।
- संशोधन करने के बाद, अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करके सेव करनी होगी।
- अपने रिकार्ड के लिए अभ्यर्थी फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X