फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

DU ADMISSION: दाखिले का सपना देख रहे छात्रों लग सकता है झटका, ये है वजह

Wed, 13 Jun 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jun 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
DU ADMISSION- cut off marks in all subjects may be increased
Delhi University

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों को इस साल कट ऑफ थोड़ा सा झटका दे सकती है। दरअसल, डीयू की कट ऑफ में उछाल आने की संभावना है। खासकर इको ऑनर्स, बीए प्रोग्राम, राजनीति शास्त्र ऑनर्स की कट ऑफ में 0.25 फीसदी से लेकर 1 फीसदी तक की बढ़ोतरी तय है। डीयू दाखिले से जुड़े विशेषज्ञ बताते हैं कि सभी कोर्सेज में यह बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि कॉलेज काफी एहतियात बरतते हुए कट ऑफ तय करेंगे, जिससे कि सीटों से अधिक दाखिले ना हो जाएं।       

DU ADMISSION- cut off marks in all subjects may be increased
delhi university - फोटो : अमर उजाला

सेंट स्टीफंस कॉलेज की कट ऑफ लिस्ट ने डीयू की कट ऑफ की स्थिति लगभग साफ कर दी है। स्टीफंस में जिस तरह से उतार-चढ़ाव है। कट ऑफ का ऐसा ही स्तर डीयू कट ऑफ में भी दिख सकता है। दाखिले से जुड़े विशेषज्ञ ने कहा कि सेंट स्टीफंस कॉलेज की कट ऑफ ने डीयू कट ऑफ के रुझान को काफी हद तक तय कर दिया है। कॉलेज ने काफी एहतियात बरती है, जिससे कि सीटों से अधिक दाखिले न हों। स्टीफंस की तरह ही अन्य कॉलेज भी ऐसी एहतियात बरतेंगे।         

DU ADMISSION- cut off marks in all subjects may be increased
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला

बीते साल के मुकाबले में इस साल 12वीं में 90 से 100 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है। जिसका असर कट ऑफ पर दिखाई देने की संभावना है। वहीं, इस बार डीयू में बीते साल के मुकाबले में आए आवेदन की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। सेंट स्टीफंस कॉलेज की कट ऑफ पर ही गौर करें तो इको में 0.25 फीसदी से 0.50 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। जबकि गणित की कट ऑफ में 0.50 की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
DU ADMISSION- cut off marks in all subjects may be increased
दिल्ली विश्वविद्यालय

आर्ट्स कोर्सेज में इतिहास की कट ऑफ में 0.25 से 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि फिलॉसफी की कट ऑफ बीते साल के समान ही है। जिसका असर डीयू की कट में इन कोर्सेज पर देखने को मिल सकता है। जबकि साइंस कोर्सेज की कट ऑफ बीते साल की तरह ही रहने का अनुमान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed