फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

SP और SI अफसर की वर्दी में क्या होता है अंतर? जानें इनकी कितनी होती है सैलरी

Sat, 14 Dec 2019 04:01 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 14 Dec 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
difference between superintendent of police and sub inspector
sp and si - फोटो : amar ujala
पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। पुलिस में होने वाले पदों की अपनी एक अलग पहचान और भूमिका होती है। उनकी वर्दी और वर्दी पर लगने वाले स्टार उनके पद और पहचान को दर्शाते हैं। सैलरी भी पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। सिपाही की सैलरी से लेकर एक आईपीएस ऑफिसर की सैलरी, उसके अनुभव और वेतन आयोग के आधार पर निर्भर की जाती है। आखिर एसआई यानी सब इंस्पेक्टर और एसपी यानी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस की क्या भूमिका होती है? कितनी सैलरी होती है? दोनों की वर्दियों में क्या अंतर है? पढ़ते हैं आगे। 
difference between superintendent of police and sub inspector
अकसर हम SI और SP के मिले-जुले नाम के कारण भ्रमित हो जाते हैं। और दोनों को समान आंकने लगते हैं। पर दोनों के नाम के साथ-साथ काम भी अलग हैं। 
  • बता दें कि SP या SSP एक जिले का कप्तान होता है। 
  • जबकि SI किसी भी क्षेत्र की एक चौकी का इंचार्ज होता है।
  • जिले में केवल एक SP हो सकता है जबकि SI बहुत सारे होते हैं।  
  • अनुभवी SP को SSP यानी सीनियर सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस बोलते हैं।
difference between superintendent of police and sub inspector
अब बताते हैं कि दोनों का सिलेक्शन कैसे होता है-
सबसे पहले बात करते हैं SP की। बता दें कि IPS ही SP और SSP होते हैं। इनका सिलेक्शन भी दो प्रकार से होता है। पहला सीधी भर्ती के माध्यम से और दूसरा स्टेट सर्विसेस के माध्यम से। सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने वाले सीधे आईपीएस बन जाते हैं पर जिन लोगों का सिलेक्शन स्टेट सर्विसेस के आधार पर होता है वे सबसे पहले CO यानी सर्किल ऑफिसर बनते हैं। उसके बाद डयुप्टी एसपी और फिर IPS बनते हैं। बता दें, इस प्रक्रिया में 10 से 15 साल तक का समय लग जाता है। 

अब बात करते हैं SI पद की। इनकी भर्ती दो प्रकार से होती है। पहली सीधी भर्ती होती है और दूसरी सिपाही के पदों पर आवेदन निकाले जाते हैं। जो लोग सिपाही बनते हैं तो उनका समय के आधार पर प्रमोशन होता है और वह हेड कॉन्स्टेबल बन जाते हैं। उसके बाद जब एक हेड कॉन्स्टेबल का प्रमोशन होता है तो वह एसआई यानी सब इंस्पेक्टर बन जाते हैं। 
बता दें कि
विज्ञापन
विज्ञापन
difference between superintendent of police and sub inspector
जानते हैं दोनों की सैलरी-
सैलरी पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित होती है। अगर नए कॉन्स्टेबल की बात करें तो वेतन 25 से 26 हजार तक होता है। नए दरोगा की थोड़ी ज्यादा होती है। वेतन 35 हजार करीब होता है। 

अब बात करते हैं एसपी की। इनकी भी सैलरी पदों के अनुसार अलग-अलग तय होती है। इनकी शुरुआती सैलरी 60 से 65 हजार होती है जबकि प्रमोशन होने के बाद एक से डेढ़ लाख तक सेलरी होती है। 

ये भी पढ़ें- किसी को फांसी देते वक्त मौजूद रहते हैं ये पांच लोग, जानें क्या है नियम
विज्ञापन
difference between superintendent of police and sub inspector
दोनों की वर्दी में अंतर-
एक एसआई की वर्दी पर पीले रंग के दो स्टार होते हैं। जबकि एक एसपी की वर्दी पर एक स्टार और एक अशोक स्तम्भ होता है। एसएसपी की बात करें तो उनकी वर्दी पर अशोत स्तम्भ, दो स्टार और कॉलर बैंड होता है।

ये भी पढ़ें- पिता ने लगाया ठेला और मां बनाती थी रोटियां, अब बेटा बना देश का सबसे कम उम्र का IPS
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed