CBSE 10th 12th Board Exams Results 2023: यूपी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों को एलान होने के बाद अब सबकी निगाहें सीबीएसई के रिजल्ट पर टिकी है। सीबीएसई की परीक्षाओं में शामिल रहे लाखों छात्र- छात्राओं की धड़कन अब बढ़ने लगी है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं और कयास लगाए जा रहे हैं इसी माह में अगले सप्ताह तक सीबीएसई भी अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। इस बीच, सीबीएसई अधिकारियों की ओर से कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजों पर बड़ा अपडेट जारी किया गया है। सीबीएई ने इशारों-इशारों में ही बता दिया कि बोर्ड परीक्षा परिणाम कब तक जारी होगा।
2 of 4
CBSE Board Exams 2023
- फोटो : PTI File photo
CBSE Results 2023: 15 फरवरी से पांच अप्रैल तक हुई थी परीक्षाएं
सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं जो 15 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च, 2023 को समाप्त हो गई थी। इसके साथ-साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया था। बताया जा रहा है कि 10वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया बिल्कुल अंतिम चरण में है। जबकि 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थी जोकि पांच अप्रैल, 2023 को समाप्त हुई है।
3 of 4
CBSE Result 2023
- फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
CBSE Results 2023: कब तक करना होगा इंतजार?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों को अभी रिजल्ट के लिए इंतजार करना होगा। 12वीं के कुछ विषयों का मूल्यांकन कार्य शेष होने के कारण बोर्ड अभी रिजल्ट जारी नहीं करेगा। रिजल्ट मई के मध्य तक आने की संभावना है। रिजल्ट के संबंध में जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर देगा।
4 of 4
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2023
- फोटो : अमर उजाला
CBSE Results 2023: 38 लाख से अधिक छात्रों को है इंतजार
परीक्षा समाप्त होने के अंतिम दिनों में जिन विषयों की परीक्षाएं हुई, उनमें से कुछ विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं की चेकिंग का कार्य अभी बाकी है। उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग होने के बाद बोर्ड को रिजल्ट को अंतिम रूप देने में 10 से 12 दिन का समय लगता है। बोर्ड का जोर इन्हें भी जल्द से जल्द पूरा कराने का है। जिससे कि समय से रिजल्ट घोषित किया जा सके।
सीबीएसई की तरफ से अभी रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इस साल सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 38 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हुए थे। इनमें से 10वीं कक्षा में 21,86,940 और बारहवीं कक्षा में 16,96,770 छात्र पंजीकृत हुए थे।
कमेंट
कमेंट X