फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JEE Main-CBSE Exam: सीबीएसई परीक्षाओं के बीच में हो रही जेईई मेन, दूसरे शहरों में एग्जाम सेंटर बना तो होगी दिक्कत

Mon, 14 Mar 2022 12:21 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 14 Mar 2022 12:21 PM IST
सार

JEE Main-CBSE Exam: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं और जेईई मेन 2022 की परीक्षाएं आपस में नहीं टकराएंगी। इसका सीबीएसई ने पूरा ध्यान भी रखा है, लेकिन फिर भी सीबीएसई डेट शीट और जेईई मेन परीक्षाओं के एक साथ होने से कक्षा 12वीं के परीक्षार्थियों के सामने नई उलझन खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
CBSE Exam Datesheet Not Clashing with JEE Main but Students are in Trouble and worry about jee exam centers
सीबीएसई और जेईई मेन परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षाओं की डेट शीट जारी की थी। डेट शीट जारी करते वक्त दावा किया गया था सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं और जेईई मेन 2022 की परीक्षाएं आपस में नहीं टकराएंगी। इसका सीबीएसई ने पूरा ध्यान भी रखा है, लेकिन फिर भी सीबीएसई डेट शीट और जेईई मेन परीक्षाओं के एक साथ होने से कक्षा 12वीं के परीक्षार्थियों के सामने नई उलझन खड़ी कर दी है। सीबीएसई की डेट शीट के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होकर 24 मई, 2022 तक होंगी, वहीं 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से 15 जून, 2022 तक होंगी। 


 

CBSE Exam Datesheet Not Clashing with JEE Main but Students are in Trouble and worry about jee exam centers
सीबीएसई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पहली बार सीबीएसई परीक्षा के बीच में होगी जेईई मेन

पहली बार जेईई-मेन परीक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के बीच में होने जा रही है। ऐसे में अगर किसी जेईई उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र अगर उसके अपने शहर में नहीं आता है, तो उनके लिए बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। सीबीएसई की डेट शीट के अनुसार, सात मई को केमिस्ट्री, 13 मई को इंग्लिश, 20 मई को फिजिक्स, 30 मई को बायोलॉजी, दो जून को फिजिकल एजुकेशन, सात जून को मैथ्स और 13 जून को कंप्यूटर साइंस की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। जबकि जेईई मेन के दूसरे चरण की परीक्षा तिथियां 24 से 29 मई के मध्य रखी गई है। 

 

CBSE Exam Datesheet Not Clashing with JEE Main but Students are in Trouble and worry about jee exam centers
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

परीक्षा केंद्र दूसरे शहर में आया तो होगी बड़ी गड़बड़

करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार, 12वीं परीक्षा की डेट शीट जारी होने के साथ ही अब स्टूडेंट्स इसलिए परेशान हो रहे हैं, क्योंकि वे छात्र और उम्मीदवार, जिनके पास एडिशनल बायोलॉजी सब्जेक्ट है, उनके लिए 28 एवं 29 मई को होने वाली जेईई-मेन परीक्षा देने की चुनौती रहेगी, क्योंकि यदि उनका जेईई-मेन एवं बोर्ड परीक्षा केंद्र अलग-अलग शहरों में होता है तो उन्हें सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा एक दिन के अंतराल में तय करनी होगी। सफर में किसी कारणवश देरी होने पर वे किसी एक पेपर से चूक सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE Exam Datesheet Not Clashing with JEE Main but Students are in Trouble and worry about jee exam centers
परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

जेईई परीक्षा केंद्र चुनने में बरतनी होगी सावधानी

आहूजा के अनुसार, इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा दो चरणों में हो रही है। जेईई मुख्य परीक्षा पहले चरण के तहत आवेदन में विद्यार्थियों को केवल अप्रैल अटेम्प्ट के रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। ऐसे में स्टूडेंट्स को दूसरे चरण यानी मई अटेम्प्ट की परीक्षा के लिए पुनः आवेदन करना होगा। इसलिए उम्मीदवारों को मई परीक्षा के लिए उसी शहर के परीक्षा केंद्र और नजदीकी शहर के परीक्षा केंद्र को प्राथमिकता में रखना चाहिए, जहां उन्हें अपनी 12वीं बोर्ड परीक्षा देनी है। 

 

विज्ञापन
CBSE Exam Datesheet Not Clashing with JEE Main but Students are in Trouble and worry about jee exam centers
जेईई मेन परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

अब तक तीन लाख से ज्यादा ने किया आवेदन

आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन अप्रैल 2022 परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया जारी है। रोजाना हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन कर रहे हैं। अब तक तीन लाख से अधिक स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं, आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2022 रखी गई है। ऐसे में 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों को इस वर्ष जेईई-मेन में बैठने की संभावना रहेगी। इसी वजह से संभवतः जेईई-मेन ने अभी मई 2022 की परीक्षा के आवेदन नहीं लिए हैं। विद्यार्थियों को मई सेशन यानी दूसरे चरण के आवेदन के साथ परीक्षा केंद्र चुनने का अवसर दिया जा सकता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed