अगर आप ऑफिस में सबको अपना मुरीद बनाना चाहते हैं, चाहते हैं कि हर जुबान पर आपका नाम हो, सब आपकी तारीफ करें तो इन बातों का ध्यान रखें-
सबसे पहली बात तो खुद को ऑफिस की पॉलीटिक्स से बिलकुल दूर रखें। न किसी की बुराई करें और न ही किसी की बुराई सुनें।
पॉजीटिव रहना सीखें। हमेशा दूसरों में गलती निकालने की अपनी आदत छोड़ दीजिए। जब भी ऑफिस में किसी से मिलें तो पूरे गर्मजोशी से मुस्कुरा कर मिलें।
अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार बना कर रखें। वैसे भी कहते हैं न कि पानी में रहकर मगर से बैर नहीं करना चाहिए। आप चाहें या न चाहें लेकिन आपको काम तो उन्हीं के साथ ही करना है।
अगर आप अपने बॉस को अपना मुरीद बनाना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा महसूस कराएं कि उनके साथ-साथ कंपनी की चिंता आपको भी है या दूसरे शब्दों में कहें तो उनकी चिंता आपकी चिंता है।
कमेंट
कमेंट X