फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली समारोह का उद्घाटन, गढ़वाली संस्कृति के कई रंग खिले

Tue, 26 Sep 2017 09:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 26 Sep 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
silver jubilee inauguration in graphic era university
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी

नई उमंग और जोश के साथ आज ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली समारोह का श्रीगणेश हो गया। सिल्वर जुबली समारोह में टेक्नोलॉजी के नए बदलावों को अपनाने के बाद अब दुनिया के सौ सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में शामिल होने के लिए पूरी क्षमता से जुटने का संकल्प किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने समारोह का उद्घाटन करते हुए उत्तराखंड के विकास और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शानदार कीर्तिमानों के लिए ग्राफिक एरा की सराहना की। श्री नेगी के साथ ही ग्राफिक एरा के मुख्य संरक्षक श्री आर सी घनशाला, गवर्निंग बॉडी की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी घनशाला, चांसलर डॉ. आर सी जोशी, कुलपति डॉ एल एम एस पालनी और ग्राफिक एरा हिल के कुलपति डॉ संजय जसोला ने दीप प्रज्ज्वलित किए।

silver jubilee inauguration in graphic era university
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली समारोह के मौके पर मौजूद सारे गणमान्य व्यक्तियों ने मिलकर हजारों रंग बिरंगे गुब्बारों को आकाश में इंद्रधनुष जैसा बना दिया, एवं हर्ष व उल्लास के साथ इस भव्य कार्यक्रम का आरम्भ किया ।

silver jubilee inauguration in graphic era university
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी

इसके साथ ही लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी जी ने ग्राफिक एरा के संस्थापक डॉ. कमल घनशाला के 25 वर्षों के परिश्रम और लगन का उल्लेख करते हुए कहा कि आज के इस संघर्ष भरे युग में उच्च स्तरीय दो विश्वविद्यालय श्री घनशाला जी के परिश्रम और सफलता का ही सुपरिणाम हैं। हर साल तकनीकी और मैनेजमेंट की शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करके डॉ. कमल घनशाला ने लोगों को आत्मनिर्भरता की नयी राह दिखाई है। हर साल हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारना और उन्हें दुनिया में सम्मान के साथ अपनी जगह बनाने लायक बनाना किसी तपस्या से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
silver jubilee inauguration in graphic era university
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी

समारोह में ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने ग्राफिक एरा के 25 साल के सफर का जिक्र करते हुए कहा कि आज यह संस्थान 150 साल पुरानी शैक्षिणिक संस्थाओं से प्रतिस्पर्धा कर रहा है। ग्राफिक एरा को दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में शामिल कराने का उद्घोष करते हुए डॉ घनशाला ने कहा कि इसके लिए 200 प्रतिशत अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कामयाबी के इस सफर में योगदान देने वाली विभूतियों को याद करते हुए कहा कि उत्तराखंड समेत देश और विदेश के हजारों अभिभावकों के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिशों ने ग्राफिक एरा को कामयाबी की नई उम्मीदों का प्रतीक बना दिया है।

विज्ञापन
silver jubilee inauguration in graphic era university
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी

इसके बाद देर शाम आयोजित रंगारंग समारोह में गढ़वाली और कुमाऊंनी संस्कृति के कई मोहक रंग नजर आये। रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत प्रख्यात लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के लिखे मांगल – दैणा होया खोली का गणेशा रे, देणा होया मोरी का नारायणा... के साथ हुई। श्री नेगी के गढ़वाली गीतों पर कलाकारों ने अपने सधे हुए अंदाज में एक के बाद एक लोकनृत्य पेश करके हजारों युवाओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। अंधेरा घिरने के साथ ही थिरकते कदमों की रफ्तार तेज होती चली गई। बारिश से गीला हो चुका मैदान भी युवाओं के जोश में बाधक नहीं बन सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed