{"_id":"59966a424f1c1baf3c8b495c","slug":"iimc-is-ready-to-introduce-journalism-course-in-sanskrit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब IIMC में संस्कृत में पढ़ाया जाएगा 'जर्नलिज्म'","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
अब IIMC में संस्कृत में पढ़ाया जाएगा 'जर्नलिज्म'
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ (LBSRS) ने एकसाथ मिलकर IIMC में संस्कृत में जर्नलिज्म की पढ़ाई कराने की योजना बनाई है। खबर है कि IIMC में जल्द ही 3 महीने के 'संस्कृत पत्रकारिता' का एडवांस कोर्स शुरू किया जाएगा। ये कोर्स IIMC में हाल ही में तैयार हुए इंडियन लैंग्वेजेस डिपार्टमेंट के अधीन होगा।
विज्ञापन
पढ़ें ः हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अब होगी 'रामायण और महाभारत' की पढ़ाई
विज्ञापन
IIMC के डायरेक्टर जनरल के जी सुरेश ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ (LBSRS) छात्रों को लैंग्वेज स्किल सिखाएगा जबकि IIMC छात्रों को पत्रकारिता की जानकारी देगा। इस कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि फिलहाल 'संस्कृत पत्रकारिता' का ये कोर्स 3 महीने के सर्टिफिकेट प्रोग्राम के तहत शुरू किया जाएगा। बाद में इसके विस्तार पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X