फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   SGEI: Discussion on women empowerment organized at Anand college agra

आनन्द इंजीनियरिंग कालेज में नारी सशक्तिकरण पर चर्चा, महिलाओं को अधिकार और मान देने का संकल्प

Thu, 09 Nov 2017 11:26 AM IST
Advertorial
Advertorial Updated Thu, 09 Nov 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
SGEI: Discussion on women empowerment organized at Anand college agra
आनन्द इंजीनियरिंग कालेज टेक्निकल कैम्पस आगरा में 'महिलाओं की प्रगति एवं सशक्तिकरण' विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में कालेज के डा आर.पी. सिन्हा, डा निमिषा पाठक, डा दिप्ती गुप्ता, डा शिल्पा सक्सेना, डा सोनल पुडींर, डा कोमल दास व श्रीमती स्मृति कौशिक शामिल हुई एवं परिचर्चा का संचालन श्री राहुल अग्रवाल ने किया। 
विज्ञापन

 
इस परिचर्चा का शुभारंभ मां सरस्वती की आराधना के साथ हुआ। परिचर्चा में शामिल हुए सदस्यों के मतानुसार महिलाओं के साथ असमानता और भेदभाव का व्यवहार समाज में, घर में और घर के बाहर विभिन्न स्थलों पर किया जाता है उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ परिवारों में लड़की को शिक्षित करना बुरा माना जाता है, किसी भी राष्ट्र के सर्वागीण विकास के लिए यह आवश्यक है की महिलाएं शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से विकसित हो और यह तभी संभव है जब उन्हें शिक्षित किया जाए। 
विज्ञापन



सदस्यों ने बताया कि संविधान ने महिलाओं को शक्तियां एवं अधिकार प्रदान किए हैं। परन्तु हर प्रकार के भेदभाव, शोषण, अन्याय, अत्याचार एवं दमन का मुकाबला उन्हें स्वयं ही करना होगा तभी स्त्रियों की स्वतंत्र पहचान बन पाएगी और व्यापक रूप से उनका अस्तित्व कायम हो पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस कार्यक्रम के संचालक श्री राहुल अग्रवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं उनकी प्रगति के लिए आवश्यक है कि उनको बुनियादी सुविधाओं के साथ आधुनिक सुविधाएं मिलें जिससे वह पुरुषों के समाज में अधिक सक्षम होकर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता का लोहा मनवा सकें।


कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर अनिल किशोर ने कहा की नारी का अस्तित्व ही सशक्त समाज का आधार है, महिलाएं बहुर्मुखी प्रतिभा की धनी होती हैं, केवल आवश्यकता है की उन्हें निर्भय और मुक्त भाव से काम करने का अवसर प्रदान हो। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा की आज लड़कियां आत्मनिर्भर हो रही हैं और कंधे से कंधा मिलाकर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को सामान अधिकार और मान देने से ही देश की शान बढ़ेगी।

-Advertorial
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed