फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bihar Board Topper Marksheet: गणित में रंजन और हिंदी में अंशु कुमारी ने पाए 100 अंक; देखें टॉपर्स की मार्कशीट

Sat, 29 Mar 2025 05:12 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 29 Mar 2025 05:12 PM IST
सार

Bihar Board 10th Toppers Marksheet: बिहार बोर्ड के टॉपर्स की मार्कशीट में गणित में रंजन वर्मा और हिंदी में अंशु कुमारी ने 100 अंक हासिल किए। साक्षी कुमारी (समस्तीपुर), अंशु कुमारी (पश्विम चंपारण) और रंजन (भोजपुर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी में 489 अंकों के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।

बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
BSEB 10th Topper: Ranjan got 100 marks in Maths and Anshu Kumari got 100 marks in Hindi; See marksheet here
Bihar Board 10th Topper List 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Bihar Board 10th Toppers Marksheet: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल भी बड़ी संख्या में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बिहार मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। इन तीनों छात्रों ने 489 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। साक्षी कुमारी (समस्तीपुर), अंशु कुमारी (पश्विम चंपारण) और रंजन (भोजपुर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी में 489 अंकों के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट यहां पढ़ें

 
BSEB 10th Topper: Ranjan got 100 marks in Maths and Anshu Kumari got 100 marks in Hindi; See marksheet here
Bihar Board Topper 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

Bihar Board 10th Topper 2025: तीनों टॉपर्स का शानदार प्रदर्शन

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। रंजन वर्मा, साक्षी कुमारी और अंशु कुमारी तीनों ने अपने विषयवार अंक के साथ इस बार अव्वल स्थान हासिल किया। आइए, इन टॉपर्स की मार्कशीट का तुलनात्मक विश्लेषण करते हैं और जानते हैं कि इनमें से कौन सा छात्र किस विषय में सबसे अधिक अंक प्राप्त किया है।

और भी पढ़ें:- BSEB 10th Topper Awards: बिहार बोर्ड 10वीं के मेधावी छात्रों पर बरसेगा इनाम, जानें किसे क्या मिलेगा
 

गणित में रंजन और हिंदी में अंशु कुमारी ने पाए 100 अंक

बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर रंजन वर्मा ने गणित विषय में 100 अंक प्राप्त किए हैं, जबकि हिंदी विषय में अंशु कुमारी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 अंक हासिल किए है। वहीं साक्षी कुमारी ने संस्कृत और सामाजिक विज्ञान में सर्वाधिक 99 अंक पाए है।

BSEB 10th Topper: Ranjan got 100 marks in Maths and Anshu Kumari got 100 marks in Hindi; See marksheet here
बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स की मार्कशीट - फोटो : Amar Ujala Graphics

टॉपर साक्षी कुमारी की मार्कशीट के विषय-वार अंक 

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की टॉपर साक्षी कुमारी ने सर्वाधिक अंक संस्कृत और सामाजिक विज्ञान में (99 अंक) प्राप्त किए। उन्होंने हिंदी और गणित में 98 अंक हासिल किए। हालांकि, विज्ञान में उन्होंने थोड़ी कम संख्या यानी 95 अंक प्राप्त किए। 

और भी पढ़ें:- बिहार बोर्ड 10वीं के तीन छात्रों ने किया टॉप, 489 अंकों के साथ बना नया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
BSEB 10th Topper: Ranjan got 100 marks in Maths and Anshu Kumari got 100 marks in Hindi; See marksheet here
बिहार बोर्ड 10वीं की टॉपर अंशु कुमारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

टॉपर अंशु कुमारी की मार्कशीट के विषय-वार अंक

बिहार बोर्ड टॉपर अंशु कुमारी ने हिंदी में 100 अंक प्राप्त किए है। बाकी विषयों में भी उन्होंने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं, जैसे गणित और विज्ञान में 98 अंक और संस्कृत में 97 अंक। वहीं सामाजिक विज्ञान में अंशु के 96 अंक है।

विज्ञापन
BSEB 10th Topper: Ranjan got 100 marks in Maths and Anshu Kumari got 100 marks in Hindi; See marksheet here
बिहार बोर्ड 10वीं की टॉपर रंजन वर्मा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

टॉपर रंजन वर्मा की मार्कशीट के विषय-वार अंक 

बिहार बोर्ड टॉपर रंजन वर्मा के गणित में 100 मार्क्स के अलावा संस्कृत में 98 अंक प्राप्त किए है। जबकि हिंदी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में भी 97 अंक मिले हैं।
 

यदि हम तीनों टॉपर्स की मार्कशीट का तुलनात्मक रूप से विश्लेषण करें तो रंजन वर्मा का गणित में 100 अंक, अंशु कुमारी का हिंदी में 100 अंक और साक्षी कुमारी का सामाजिक विज्ञान में 99 अंक सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed