BSEB Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बैंकिंग, रेलवे, डिफेंस, पुलिस, डाक विभाग और अन्य सरकारी संस्थानों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है। इन नौकरियों के लिए अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें सफलता प्राप्त कर उम्मीदवार सरकारी क्षेत्र में एक सुरक्षित करियर बना सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं 12वीं के बाद मिलने वाली सरकारी नौकरियों के बारे में..
{"_id":"67e3f20b5a9a322d2c0309fc","slug":"bseb-12th-result-2025-what-s-next-after-class-12-secure-your-future-with-these-government-job-opportunities-2025-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BSEB 12th Result 2025: 12वीं के बाद क्या करें? ये सरकारी नौकरियां बना सकती हैं आपका भविष्य","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEB 12th Result 2025: 12वीं के बाद क्या करें? ये सरकारी नौकरियां बना सकती हैं आपका भविष्य
Wed, 26 Mar 2025 05:55 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 26 Mar 2025 05:55 PM IST
सार
Govt Job After 12th: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आ चुका है और अब कई छात्र अगले कदम के बारे में सोच रहे हैं। बिहार में सरकारी नौकरियों की हमेशा से बड़ी मांग रही है और अच्छी बात यह है कि 12वीं के बाद भी कई सरकारी जॉब्स के मौके मिलते हैं, तो आइए जानते हैं वे सरकारी नौकरियां जिनके लिए आप 12वीं के बाद भी अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bank
- फोटो : AdobeStock
बैंकिंग सेक्टर में नौकरियां
बैंकिंग क्षेत्र में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी बेहतरीन अवसर उपलब्ध हैं। सरकारी बैंकों में आईबीपीएस और एसबीआई क्लर्क जैसी परीक्षाओं के माध्यम से भर्ती होती है।
- आईबीपीीएस क्लर्क: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) हर साल राष्ट्रीयकृत बैंकों में क्लर्क पदों के लिए परीक्षा आयोजित करता है। इसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति होती है।
- एसबीआई क्लर्क: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए अलग से परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा आईबीपीएस क्लर्क से थोड़ी कठिन होती है, लेकिन इसमें प्रमोशन के अच्छे अवसर होते हैं।
RRB
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेलवे में सरकारी नौकरी
भारतीय रेलवे में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए कई सरकारी नौकरियां हैं, जिनके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) परीक्षा आयोजित करता है।- आरआरबी ग्रुप डी: इसमें ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, गेटमैन और अन्य चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती की जाती है।
- आरआरबी एनटीपीसी (लेवल 2 और 3 पद): रेलवे में क्लर्क, टाइपिस्ट, अकाउंट असिस्टेंट, टिकट कलेक्टर, कमर्शियल असिस्टेंट जैसे पदों के लिए भर्ती की जाती है। यह परीक्षा ग्रुप-डी से कठिन होती है लेकिन इसमें वेतन और सुविधाएं अच्छी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
पुलिस और डिफेंस सेक्टर में नौकरियां
12वीं पास उम्मीदवारों के लिए पुलिस और रक्षा बलों में नौकरी के कई अवसर होते हैं।
- एसएससी जीडी कांस्टेबल; इस परीक्षा के माध्यम से बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होती है।
- बिहार पुलिस कांस्टेबल: बिहार पुलिस विभाग 12वीं पास युवाओं के लिए कांस्टेबल भर्ती आयोजित करता है।
- इंडियन आर्मी (Technical Entry Scheme-TES): 12वीं पास साइंस स्ट्रीम के उम्मीदवार इंडियन आर्मी में टेक्निकल पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- इंडियन नेवी एसएसआर/एमआर: इसमें नेवी में नाविक (Sailor) और अन्य तकनीकी पदों पर भर्ती होती है।
विज्ञापन
SSC
- फोटो : https://ssc.gov.in/
एसएससी के माध्यम से सरकारी नौकरियां
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए कई परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।
- एसएससी सीएचएसएल (कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल): इस परीक्षा के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA) जैसे पदों पर भर्ती होती है।
- एसएससी एमटीएस (मल्टी-टास्किंग स्टाफ): यह परीक्षा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए आयोजित की जाती है।
कमेंट
कमेंट X