BSEB Bihar Board 10th Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज नहीं जारी किया जाएगा। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों का एलान 31 मार्च, 2023 को होगा। बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना में बताया कि 10वीं का परिणाम बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर जारी करेंगे। परिणाम जारी करने के मौके पर अवसर पर बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर चौधरी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव मौजूद रहेंगे।
BSEB Bihar Board 10th Result: आज नहीं, इस दिन होगा बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों का एलान, फोन पर ऐसे पाएं रिजल्ट
BSEB Bihar Board 10th Result: आज नहीं, इस दिन जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन छात्रों ने इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा।
हिंदी में बिहार बोर्ड रिजल्ट अपडेट लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें : AmarUjala.Com/Education/BSEB10thResultLive
For English News Kindly Visit : Results.AmarUjala.Com/BiharBoard10thResult
BSEB 10th Result 2023: फरवरी में हुई थी परीक्षा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2023 में 14 से लेकर 22 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पारी सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी।
BSEB 10th Result 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे अपना परिणाम?
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।-
सबसे पहले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। -
अब होम पेज पर आपको दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। -
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। -
यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें। -
अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। -
इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
Bihar Board 10th Result: फोन पर ऐसे पाएं रिजल्ट
-
एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट के लिए सबसे पहले BIHAR10 space>ROLLNUMBER टाइप करें। -
अब मैसेज टाइप करने के बाद इसे 56263 पर भेज दें। -
इसके बाद आपके फोन पर एसएमएस के माध्यम से आपको मैट्रिक परीक्षा परिणाम मिल जाएगा।
कमेंट
कमेंट X